11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' में भारत का पलड़ा भारी है? टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' में भारत का पलड़ा भारी है? टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता

सारांश

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का खिताबी मैच रविवार को होने वाला है। टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 4 जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने केवल 1। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होगा।

मुख्य बातें

भारत ने टी20 एशिया कप में 4 बार जीत हासिल की है।
पाकिस्तान ने केवल 1 बार भारत को हराया है।
खिताबी मैच रविवार को होगा।
दोनों टीमों के बीच का मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है।
टी20 मैचों की शैली और रणनीति दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नई दिल्ली, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाएगा। टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक दोनों देशों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने अब तक 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 ही मैच जीत सका है।

27 फरवरी 2016 : ढाका में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को 17.3 ओवरों में महज 83 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 15.3 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

28 अगस्त 2022 : दुबई में हुए इस मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में महज 147 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मैच जीत लिया।

4 सितंबर 2022 : सुपर-4 के इस मुकाबले में दुबई में पाकिस्तान ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में जीत प्राप्त की।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।

14 सितंबर 2025 : इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।

पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। भारतीय टीम ने 15.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया।

21 सितंबर 2025 : दुबई में टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने थीं। सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। भारत ने 7 गेंदें शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारत ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति बनाई है। यह एक ऐसा मुकाबला है जो न केवल क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि दोनों देशों के बीच की प्रतिस्पर्धा को भी दर्शाता है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कितने मैच हुए हैं?
अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप में कुल 5 मैच हुए हैं।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने मैच जीते हैं?
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच जीते हैं।
पाकिस्तान ने आखिरी बार कब भारत को हराया था?
पाकिस्तान ने 4 सितंबर 2022 को भारत को हराया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले