क्या हैदराबाद के अमन राव ने बंगाल के खिलाफ लगाया दोहरा शतक?

Click to start listening
क्या हैदराबाद के अमन राव ने बंगाल के खिलाफ लगाया दोहरा शतक?

सारांश

राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के तहत, हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने बंगाल के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानिए इस अद्भुत पारी के बारे में और कैसे अमन ने अपने करियर की दिशा बदल दी।

Key Takeaways

  • अमन राव ने नाबाद दोहरा शतक लगाया।
  • हैदराबाद ने 352 रन बनाए।
  • मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए।
  • टूर्नामेंट में अब तक 102 शतक लगाए जा चुके हैं।
  • अमन राव का यह तीसरा लिस्ट ए मैच था।

राजकोट, 6 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 बल्लेबाजों के लिए एक अद्भुत मंच बन रही है। मंगलवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुए मैच में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने बंगाल के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक लगाया।

बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हैदराबाद की पारी की शुरुआत अमन राव और राहुल सिंह ने की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। राहुल ने 54 गेंदों पर 65 रन बनाए और अपनी पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए।

अमन ने एक छोर को थामे रखा और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 154 गेंदों पर 13 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 200 रन की पारी खेली।

इस दौरान कप्तान तिलक वर्मा ने 34 के साथ दूसरे विकेट के लिए 87, प्रग्नय रेड्डी ने 22 के साथ चौथे विकेट के लिए 76 और प्रणव वर्मा ने 7 के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। चामा मिलींद अमन के साथ 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

हैदराबाद ने 5 विकेट पर 352 रन बनाए।

पश्चिम बंगाल की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। शमी ने 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 70 रन देकर 3 विकेट लिए। शाहबाज अहमद और रोहित कुमार को 1-1 विकेट मिले।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक 102 शतक लगाए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 4 शतक कर्नाटक के देवदत्त पड्डिकल ने लगाए हैं। पड्डिकल सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। 6 मैचों की 6 पारियों में वे 605 रन बना चुके हैं। अमन राव का यह तीसरा मुकाबला है। उन्होंने 252 रन बनाए हैं।

21 साल के अमन राव के लिस्ट ए करियर का यह तीसरा मैच था। तीसरे मैच में ही दोहरा शतक लगाकर उन्होंने अपने उज्ज्वल भविष्य की झलक दी है।

Point of View

जिसमें युवा प्रतिभाएं अपने खेल के माध्यम से न केवल अपने लिए, बल्कि देश के क्रिकेट के भविष्य के लिए भी उम्मीद जगाती हैं। अमन राव का यह प्रदर्शन न केवल उनके लिए, बल्कि हैदराबाद के लिए भी गर्व का क्षण है।
NationPress
05/02/2026

Frequently Asked Questions

अमन राव ने कितने रन बनाए?
अमन राव ने 154 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए।
बंगाल के खिलाफ अमन राव की पारी कितनी महत्वपूर्ण थी?
यह पारी उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।
हैदराबाद ने कुल कितने रन बनाए?
हैदराबाद ने 5 विकेट पर 352 रन बनाए।
Nation Press