11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तन्मय अग्रवाल का शतक हैदराबाद को दिल्ली के खिलाफ वापसी में मदद करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तन्मय अग्रवाल का शतक हैदराबाद को दिल्ली के खिलाफ वापसी में मदद करेगा?

सारांश

क्या तन्मय अग्रवाल का शतक हैदराबाद को दिल्ली के खिलाफ जीत दिलाने में मदद करेगा? रणजी ट्रॉफी के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में हैदराबाद की टीम दबाव में है। जानिए मुकाबले की पूरी कहानी और तन्मय अग्रवाल की शानदार पारी के बारे में!

मुख्य बातें

तन्मय अग्रवाल का शतक हैदराबाद की उम्मीदों को बढ़ाता है।
दिल्ली का विशाल स्कोर एक चुनौती है।
नेक्स्टजेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा मैच।
हैदराबाद को 267 रन की आवश्यकता है।
चामा वी मिलिंद ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हैदराबाद और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का एलीट ग्रुप-डी मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने एक शानदार शतक बनाया है। मुकाबले के तीसरे दिन, हैदराबाद की टीम दिल्ली के विशाल स्कोर के दबाव से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है।

नेक्स्टजेन क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने अपनी पहली पारी 529/4 पर घोषित की। इसके जवाब में हैदराबाद ने 58 ओवरों के खेल तक 3 विकेट खोकर 262 रन बना लिए हैं। इस स्थिति में दिल्ली के पास अभी भी 267 रन की लीड है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 24 के स्कोर तक अर्पित राणा (7) और यश ढुल (0) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद सनत सांगवान ने कप्तान आयुष बडोनी के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी हुई। आयुष ने 72 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद सनत ने आयुष दोसेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 319 रन जोड़े, जिससे दिल्ली मजबूत स्थिति में आ गई। दोसेजा ने 279 गेंदों में 5 छक्कों और 25 चौकों के साथ 209 रन बनाए, जिसके बाद सनत ने अनुज रावत के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर टीम को 500 के पार पहुंचा दिया।

सनत सांगवान 211 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अनुज रावत ने 29 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से चामा वी मिलिंद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि बी पुन्नैया ने एक विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में हैदराबाद की ओर से तन्मय अग्रवाल और गहलोत राहुल सिंह ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। राहुल 35 रन बनाकर आउट हो गए।

तन्मय अग्रवाल ने अनिकेत रेड्डी के साथ दूसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़े, जिससे टीम को मजबूती मिली। अनिकेत ने 100 गेंदों में 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2 गेंद बाद ही कप्तान तिलक वर्मा (0) भी आउट हो गए।

यहां से तन्मय अग्रवाल ने शतकीय पारी खेलकर हैदराबाद की टीम को मुकाबले में वापस लाने की पूरी कोशिश की। इस पारी में शुरुआती तीनों विकेट आयुष बडोनी ने अपने नाम किए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर तन्मय अग्रवाल की पारी ने साबित कर दिया है कि वे चुनौती का सामना कर सकते हैं। दिल्ली का विशाल स्कोर एक चुनौती है, लेकिन हैदराबाद की टीम में सामर्थ्य है। यह खेल भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तन्मय अग्रवाल ने कितने रन बनाए?
तन्मय अग्रवाल ने 100 रन बनाए हैं।
दिल्ली की पहली पारी का स्कोर क्या था?
दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 529/4 का स्कोर बनाया।
हैदराबाद का अगला लक्ष्य क्या है?
हैदराबाद को जीत के लिए 267 रन की आवश्यकता है।
इस मैच का स्थान क्या है?
यह मैच नेक्स्टजेन क्रिकेट ग्राउंड, हैदराबाद में खेला जा रहा है।
कौन सा खिलाड़ी हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा विकेट ले चुका है?
चामा वी मिलिंद ने हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले