2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा का आईपीएल में ऐतिहासिक डेब्यू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा का आईपीएल में ऐतिहासिक डेब्यू

सारांश

अशोक शर्मा, जिन्हें 'रफ्तार सिंह' के नाम से जाना जाता है, ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में कदम रखा। उनके बड़े भाई के त्याग और उनकी मेहनत की कहानी जानें।

मुख्य बातें

अशोक शर्मा का आईपीएल डेब्यू एक महत्वपूर्ण क्षण है।
बड़े भाई का त्याग उनकी सफलता का कारण है।
अशोक की गेंदबाजी 140-150 किमी/घंटा की गति से होती है।
उनकी समर्पण और मेहनत ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया।
गुजरात टाइटंस ने उन्हें महत्वपूर्ण राशि में खरीदा है।

न्यू चंडीगढ़, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे इस मैच के साथ अशोक अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

'रफ्तार सिंह' के नाम से प्रसिद्ध अशोक 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तेज रफ्तार से विपक्षी टीम को काफी मुश्किल में डाला था।

17 जून 2002 को जन्मे अशोक जयपुर के पास स्थित रामपुरा गांव के निवासी हैं। उनके पिता नाथूलाल किसान हैं और मां एक गृहिणी हैं। मां का सपना था कि बेटा सरकारी नौकरी करे। अशोक के बड़े भाई अक्षय भी क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन पिता नहीं चाहते थे कि दोनों भाई क्रिकेट खेलें। वह चाहते थे कि अशोक पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, लेकिन बड़े भाई ने अशोक की प्रतिभा को पहचान लिया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का त्याग कर दिया ताकि छोटे भाई को अपने सपने को पूरा करने का अवसर मिल सके।

अशोक के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके पिता ने जयपुर में अरावली क्रिकेट एकेडमी में उनका दाखिला करवाया, जो दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर विवेक यादव की एकेडमी है।

अशोक को एकेडमी पहुंचने के लिए रोजाना काफी लंबा सफर करना पड़ता था, जिससे वह एकेडमी के हॉस्टल में रहने लगे। कोरोना महामारी के दौरान अशोक के कोच विवेक यादव का निधन हो गया, जो उनके लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में जगह बनाई।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपए में खरीदा, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी पर 90 लाख रुपए का दांव लगाया।

अशोक ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 4 मैच खेले हैं, जिसमें 29.71 की औसत के साथ 14 विकेट प्राप्त किए। वहीं, 7 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 13 विकेट हैं। अशोक ने अपने टी20 करियर में 10 मैच खेलने के दौरान 15.63 की औसत से 22 विकेट निकाले।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि परिवार का समर्थन किसी भी खिलाड़ी के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकती है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अशोक शर्मा का आईपीएल डेब्यू कब हुआ?
अशोक शर्मा का आईपीएल डेब्यू 31 मार्च 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुआ।
अशोक शर्मा किस टीम के लिए खेल रहे हैं?
अशोक शर्मा वर्तमान में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं।
अशोक शर्मा की गेंदबाजी की गति क्या है?
अशोक शर्मा 140-150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।
अशोक शर्मा का जन्म कब हुआ?
अशोक शर्मा का जन्म 17 जून 2002 को हुआ था।
अशोक शर्मा के बड़े भाई का नाम क्या है?
अशोक शर्मा के बड़े भाई का नाम अक्षय है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले