क्या ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हराया?

सारांश

दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर एक शानदार जीत हासिल की। भारतीय बल्लेबाजों की निराशाजनक प्रदर्शन ने टीम को मुश्किल में डाल दिया। क्या भारत अगली बार बेहतर प्रदर्शन करेगा?

मुख्य बातें

भारत को अपनी बल्लेबाजी में सुधार की आवश्यकता है।
ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मजबूत शुरुआत दी।
बुमराह और कुलदीप ने भारत के लिए 2-2 विकेट लिए।
अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये।

मेलबर्न, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। खराब बल्लेबाजी के बाद, गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने निराश किया और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच को 4 विकेट से गंवा दिया।

126 रन के मामूली लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तेज और मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। हेड 15 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने दूसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस के साथ 36 रन की साझेदारी की। मार्श 26 गेंद पर 4 छक्कों और 2 चौकों से सजी 46 रन की पारी खेलकर आउट हुए। टिम डेविड 1, इंग्लिस 20, मिचेल ओवन 14 और मैट शॉर्ट 0 पर आउट हुए। स्टोइनिस 6 और बार्टलेट शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही थी। पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई।

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन की पारी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खेली। अभिषेक ने 37 गेंद की अपनी पारी में 2 छक्के और 8 चौके लगाए। अभिषेक नौंवे विकेट के रूप में आउट हुए। हर्षित राणा ने 33 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। राणा ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दो अंकों में नहीं जा सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 2, नाथ एलिस ने 2, जबकि मार्क्स स्टॉयनिस ने 1 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना आवश्यक है कि टीम इंडिया को अपनी रणनीति में सुधार करने की आवश्यकता है। निराशाजनक बल्लेबाजी प्रदर्शन ने उन्हें इस मैच में हार का सामना कराया। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरे टी20 में भारत की हार का मुख्य कारण क्या था?
भारत की हार का मुख्य कारण उनकी बल्लेबाजी का निराशाजनक प्रदर्शन था, जो 125 रनों पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया ने कितने विकेट से मैच जीता?
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 4 विकेट से जीत हासिल की।
भारत के कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाये?
भारत के लिए सबसे ज्यादा 68 रन की पारी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खेली।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी का प्रदर्शन कैसा रहा?
ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए।
भारत को अगली बार क्या सुधार करना चाहिए?
भारत को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना चाहिए ताकि वे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बन सकें।
राष्ट्र प्रेस