11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय बल्लेबाजों ने किया 'फ्लॉप शो' ? ऑस्ट्रेलिया को महज 126 रन का लक्ष्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय बल्लेबाजों ने किया 'फ्लॉप शो' ? ऑस्ट्रेलिया को महज 126 रन का लक्ष्य

सारांश

मेलबर्न में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में महज 126 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिससे टीम को मुश्किलें आईं। इस मैच में बहुत कुछ दांव पर है, जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भारतीय बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन मिचेल मार्श का टॉस जीतने का रिकॉर्ड सीरीज में बढ़त का महत्व अगले मैचों के लिए उम्मीदें और चुनौतियाँ

मेलबर्न, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए महज 126 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया इस मुकाबले में केवल 18.4 ओवर का सामना कर सकी।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। शुभमन गिल महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस समय तक भारत के खाते में केवल 20 रन जुड़े थे। अगले ओवर में संजू सैमसन (2) के रूप में एक और झटका लगा।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। पांचवें ओवर में टीम इंडिया ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) और तिलक वर्मा (0) का विकेट भी गंवा दिया।

भारतीय टीम 49 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अभिषेक शर्मा ने हर्षित राणा के साथ 47 गेंदों में 56 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

हर्षित 33 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 68 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

मिचेल मार्श ने बतौर टी20 कप्तान 19वीं बार टॉस जीता है। रोचक बात यह है कि हर बार उन्होंने पहले गेंदबाजी ही पसंद की है। यदि वह इस मैच में 4 रन बना लेते हैं, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा छू लेंगे।

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 आंकड़ों को देखें, तो पिछले 33 मुकाबलों में भारत ने 20 मैच अपने नाम किए, जबकि 11 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। शेष 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हमें आशा है कि आगामी मैचों में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत दिलाने में सफल होंगे।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कितने रन का लक्ष्य दिया?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महज 126 रन का लक्ष्य दिया।
इस मैच में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन थे?
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 68 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले मुकाबलों का रिकॉर्ड क्या है?
भारत ने पिछले 33 मुकाबलों में 20 मैच जीते हैं, जबकि 11 में हार का सामना करना पड़ा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले