25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आयुष ने बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन में मेंस सिंगल्स खिताब जीता? तन्वी उपविजेता रहीं!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आयुष ने बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन में मेंस सिंगल्स खिताब जीता? तन्वी उपविजेता रहीं!

सारांश

आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन में शानदार जीत दर्ज की, जब उन्होंने कनाडा के ब्रायन यांग को हराकर अपना पहला खिताब जीता। इस बीच, 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया, उनके प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। जानें इस रोमांचक टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन-2025 में खिताब जीता।
उन्होंने कनाडा के ब्रायन यांग को हराया।
तन्वी शर्मा ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया।
यह टूर्नामेंट मिड-अमेरिका सेंटर में आयोजित हुआ।
आयुष की जीत ने भारतीय बैडमिंटन का मान बढ़ाया।

काउंसिल ब्लफ्स, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। आयुष शेट्टी ने सोमवार को 'बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट' के फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, आयुष ने BWF वर्ल्ड टूर पर अपना पहला खिताब हासिल किया। यह मैच मिड-अमेरिका सेंटर में हुआ।

वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप-2023 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आयुष ने 47 मिनट तक चले इस मुकाबले में विश्व के 33वें नंबर के खिलाड़ी यांग को 21-18, 21-13 से हराया।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन-2025 जीतकर अपना पहला 'बीडब्ल्यूएफ सुपर 300' खिताब जीता। उन्होंने ब्रायन यांग को सीधे गेमों में 21-13, 21-18 से हराया। इस दौरान उन्होंने शुरू से लेकर आखिर तक शानदार खेल दिखाया। यह एक शानदार जीत है, जिसने बैडमिंटन के शीर्ष खिलाड़ियों में उनकी जगह पक्की कर दी है। यह एक नए 'इंडियन पावरहाउस' के उदय का प्रतीक है।"

चौथी वरीयता प्राप्त आयुष ने टूर्नामेंट की शुरुआत डेनमार्क के विश्व नंबर 85 मैग्नस जोहानसन पर 21-17, 21-19 से जीत के साथ की। इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ-16 में हमवतन थारुन मन्नेपल्ली को 21-12, 13-21, 21-15 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में आयुष ने विश्व नंबर 70 कुओ कुआन लिन पर 22-20, 21-9 से जीत दर्ज की थी।

आयुष की सबसे बड़ी जीत सेमीफाइनल में आई, जब उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चाउ टीयेन चेन को 21-23, 21-15, 21-14 से हराकर ताइपे ओपन-2025 के सेमीफाइनल में चोऊ से मिली हार का हिसाब चुकता किया।

दूसरी ओर, विमेंस सिंगल्स में 16 वर्षीय तन्वी शर्मा का शानदार सफर 34 वर्षीय अनुभवी बिवान झांग के खिलाफ 11-21, 21-16, 10-21 से रोमांचक फाइनल में हारने के साथ खत्म हुआ। वह उपविजेता रहीं।

'बीएआई' ने टूर्नामेंट में तन्वी के सफर पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, "शानदार प्रदर्शन! 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने यूएस ओपन-2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन जगत को चौंका दिया। उन्होंने विश्व नंबर 23, 58, 50 और 40 को हराया, लेकिन 34 वर्षीय अनुभवी झांग के खिलाफ रोमांचक फाइनल में 11-21, 21-16, 10-21 से हार गईं। भले ही तन्वी खिताब जीतने से चूक गईं, लेकिन दिल जीत लिया। उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा और भारतीय महिला बैडमिंटन के लिए एक नई सुबह की शुरुआत की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारतीय बैडमिंटन को भी एक नई पहचान दी है। उनकी मेहनत और संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। हमें इस पर गर्व है।
RashtraPress
25 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयुष शेट्टी ने किस खिलाड़ी को हराया?
आयुष शेट्टी ने कनाडा के ब्रायन यांग को हराया।
तन्वी शर्मा ने किसके खिलाफ फाइनल खेला?
तन्वी शर्मा ने 34 वर्षीय अनुभवी बिवान झांग के खिलाफ फाइनल खेला।
आयुष का यह पहला खिताब कब और किस टूर्नामेंट में था?
यह आयुष का पहला खिताब 'बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट' में था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले