28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस पर विवाद: क्या अनफिट रहने पर किया गया था चयन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस पर विवाद: क्या अनफिट रहने पर किया गया था चयन?

सारांश

पाकिस्तान क्रिकेट में बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस को लेकर उठे सवालों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। क्या उन्हें अनफिट रहते हुए टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था? जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस पर विवाद उभरा।
टी20 विश्व कप में चयन के समय दोनों खिलाड़ी अनफिट थे।
पीसीबी ने मामले की जांच का निर्णय लिया है।
फिजियो क्लिफ डीकन पर सवाल उठाए गए हैं।
बाबर ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब शुरू किया।

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद उभर कर सामने आया है। बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, जब दोनों खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए चुना गया, तब वे पूरी तरह से फिट नहीं थे।

यह मामला तब और गर्म हो गया जब आकिब जावेद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जांच कराने का अनुरोध किया। पीसीबी के मेडिकल पैनल से जुड़े स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विश्व कप के बाद जब बाबर की मेडिकल जांच हुई, तो उनकी चोट पहले बताई गई गंभीरता से कहीं ज्यादा गंभीर निकली। इसी कारण उन्होंने नेशनल टी20 कप में खेलने से मना कर दिया। वहीं, फखर जमान भी लंबे समय से चोट से जूझते रहे हैं।

फिर भी, अनफिट रहने के बावजूद टी20 टीम में बाबर आजम और फखर जमान के चयन पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे टीम के फिजियो क्लिफ डीकन की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है। चयन समिति का कहना है कि उन्होंने केवल उन खिलाड़ियों को चुना था जिन्हें फिजियो से फिटनेस क्लीयरेंस मिला था। क्लिफ पर यह आरोप भी है कि वे पहले भी मामूली चोट से पीड़ित खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देते रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले की जांच का निर्णय लिया है। जांच के परिणाम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि क्या बाबर और फखर को अनफिट रहने के बावजूद विश्व कप टीम में शामिल किया गया। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो पीसीबी कड़ा कदम उठा सकता है। वर्तमान में, बाबर आजम नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। वह 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते दिखाई देंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्रिकेट बोर्ड की चयन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं। यह स्थिति न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए चिंता का विषय है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्योंकि दोनों खिलाड़ी जब टी20 विश्व कप के लिए चुने गए थे, तब वे पूरी तरह फिट नहीं थे।
क्या पीसीबी इस मामले की जांच कर रहा है?
हाँ, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले की जांच करने का निर्णय लिया है।
क्लिफ डीकन की भूमिका पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्योंकि उन पर आरोप है कि उन्होंने अनफिट खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी।
बाबर आजम वर्तमान में कहाँ हैं?
बाबर आजम वर्तमान में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं।
पाकिस्तान सुपर लीग कब शुरू हो रही है?
पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से शुरू हो रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले