19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फखर जमान वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो गए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फखर जमान वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो गए हैं?

सारांश

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमान ने वेस्टइंडीज दौरे से बाहर होने की पुष्टि की है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें तीसरे टी20 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। जानिए इस चोट के पीछे की कहानी और टीम की संभावनाएं।

मुख्य बातें

फखर जमान वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो गए हैं।
हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें खेल से बाहर होना पड़ा।
पाकिस्तान ने सीरीज में मिश्रित प्रदर्शन किया है।

लॉडरहिल, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो चुके हैं। यह खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भाग नहीं ले सके।

सोमवार (भारतीय समयानुसार) को कैरेबियन टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खुशदिल शाह को फखर जमान के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

फखर जमान को यह चोट दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी थी। प्रारंभिक मेडिकल टेस्ट में उनकी बायीं हैमस्ट्रिंग में हल्के खिंचाव का पता चला।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि की है कि फखर जमान 4 अगस्त को पाकिस्तान लौटेंगे। लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में पीसीबी की मेडिकल टीम उनकी चोट की निगरानी करेगी। हालांकि, पीसीबी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वनडे टीम के लिए किसी अन्य खिलाड़ी की घोषणा की जाएगी या नहीं।

फखर जमान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में 28 और 20 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

35 वर्षीय फखर इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी चोटिल हुए थे। उस समय, उन्होंने पहले मैच की दूसरी ही गेंद पर कवर ड्राइव लगाने के बाद दौड़ते समय दर्द से कराह उठे थे। अगले दिन उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच 14 रन से जीता। अगले मैच को वेस्टइंडीज ने दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

फ्लोरिडा में सोमवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में पाकिस्तान ने चार विकेट खोकर 189 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों में 74 रन बनाये, जबकि सईम अयूब ने 49 गेंदों में 66 रन जोड़े।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम के लिए एलिक एथनाज ने 60 रन बनाए, जबकि शेरफन रदरफोर्ड ने 51 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने मैच 13 रन से जीत लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह स्वीकार करना होगा कि फखर जमान की चोट पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी अनुपस्थिति में टीम को अन्य खिलाड़ियों पर निर्भर रहना होगा। हमें उम्मीद है कि फखर जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फखर जमान की चोट कब लगी?
फखर जमान को यह चोट दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी।
फखर जमान कब वापस आएंगे?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि फखर जमान 4 अगस्त को पाकिस्तान लौटेंगे।
पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में क्या प्रदर्शन किया?
पाकिस्तान ने पहले मैच में 14 रन से जीत हासिल की, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने दो विकेट से जीत दर्ज की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले