24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश और श्रीलंका के मैच में नजमुल-मुशफिकुर की रिकॉर्ड साझेदारी ने इतिहास रच दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश और श्रीलंका के मैच में नजमुल-मुशफिकुर की रिकॉर्ड साझेदारी ने इतिहास रच दिया?

सारांश

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच में नजमुल शांतो और मुशफिकुर रहीम ने 264 रन की साझेदारी की। यह बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। जानिए इस रोमांचक मैच की खास बातें!

मुख्य बातें

नजमुल शांतो और मुशफिकुर रहीम की 264 रन की साझेदारी बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक है।
बांग्लादेश की पहली पारी में चार विकेट पर 373 रन बने।
रहीम और शांतो ने मिलकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को मजबूती दी।

नई दिल्ली, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गॉले में जारी टेस्ट मैच के साथ नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत हो चुकी है। इस चक्र के पहले मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल शांतो और मुशफिकुर रहीम के बीच 264 रन की रिकॉर्ड साझेदारी देखने को मिली। यह बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

मुशफिकुर रहीम और नजमुल शांतो ने मिलकर 480 गेंदों का सामना किया। इस साझेदारी के दौरान रहीम ने 204 गेंदों में 110 रन बनाए, वहीं नजमुल ने 276 गेंदों में 148 रन जोड़े।

बांग्लादेश के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक की जोड़ी के पास है, जिन्होंने नवंबर 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 266 रन जोड़े थे। यह मैच मीरपुर में हुआ था, जिसमें बांग्लादेश ने 218 रन से जीत हासिल की थी।

गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले की बात करें तो दूसरे दिन का खेल जारी है। बांग्लादेश की पहली पारी में 112 ओवर फेंके जा चुके हैं, जिसमें टीम ने चार विकेट खोकर 373 रन बना लिए हैं।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉस जीतकर 45 पर अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों को खो दिया था, लेकिन शांतो और रहीम की जोड़ी ने टीम को मजबूत बनाया।

नजमुल शांतो 279 गेंदों में 148 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में एक छक्का और 15 चौके शामिल थे। वहीं, रहीम 255 गेंदों में 135 रन बनाकर अब भी क्रीज पर हैं।

मेजबान श्रीलंका की ओर से थारिंदु रत्नायके और असिथा फर्नांडो ने दो-दो विकेट लिए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह नई पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहा है। नजमुल और मुशफिकुर की साझेदारी ने साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम से खेला जा सकता है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच का टेस्ट मैच कब हुआ?
यह टेस्ट मैच 18 जून को गॉले में शुरू हुआ।
नजमुल शांतो और मुशफिकुर रहीम ने कितने रन की साझेदारी की?
इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 264 रन की साझेदारी की।
बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कौन सी है?
बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक की है, जिन्होंने 266 रन जोड़े थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले