27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने बांग्लादेश को 476 रन बनाने में मदद की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने बांग्लादेश को 476 रन बनाने में मदद की?

सारांश

बांग्लादेश की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 476 रन बनाए, जिसमें मुशफिकुर रहीम और लिटन दास के शतक शामिल हैं। जानिए इस मैच की प्रमुख बातें और खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

मुख्य बातें

मुशफिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में शतक बनाया।
लिटन दास ने भी शतक लगाया।
बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन बनाए।
आयरलैंड के लिए एंडी मैकब्रिन ने 6 विकेट लिए।
बांग्लादेश ने पहले मैच में जीत हासिल की थी।

मीरपुर, 20 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुशफिकुर रहीम और लिटन दास की शानदार शतकीय पारी के चलते बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में कुल 476 रन बनाए।

अपने 100वें टेस्ट में मुशफिकुर रहीम ने एक ऐतिहासिक शतक पूरा किया। 100 टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाजों में शतक लगाने वाले रहीम दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने हैं। इसके साथ ही वह बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले हैं। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 13वां शतक था।

जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ, तब सभी की नजरें मुशफिकुर रहीम पर थीं। फैंस उन्हें शतक बनाते हुए देखने के लिए उत्सुक थे। पहले दिन 99 पर नाबाद लौटे रहे रहीम ने 214 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 106 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने लिटन दास के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 108 रन की मजबूत साझेदारी की।

इसके अलावा, लिटन दास ने भी एक शानदार शतक बनाया। उन्होंने 192 गेंदों में 4 छक्के और 8 चौके की मदद से 128 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज ने भी 47 रन की योगदान दिया।

पहले दिन मोमिनुल हक ने 63, शादमान इस्लाम ने 35, और महमदुल हसन जॉय ने 34 रन बनाकर आउट हुए थे।

आयरलैंड के लिए एंडी मैकब्रिन ने 6 विकेट लिए, जबकि मैथ्यू हंफ्रेज और गेविन होए ने 2-2 विकेट लिए।

आयरलैंड ने अपनी पहली पारी की मजबूत शुरुआत की है, शुरुआती 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। एंड्यू बाल्बिर्नी 16 और केड कार्मिकेल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पॉल स्टर्लिंग 26 गेंदों पर 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट खालिद अहमद ने लिया।

बांग्लादेश ने इस सीरीज का पहला मैच जीता था।

संपादकीय दृष्टिकोण

वह न केवल बांग्लादेश के लिए बल्कि समस्त क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुशफिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में कितने रन बनाए?
मुशफिकुर रहीम ने अपने 100वें टेस्ट में 106 रन बनाए।
लिटन दास ने कितने रन बनाए?
लिटन दास ने 128 रन की पारी खेली।
आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
आयरलैंड के लिए एंडी मैकब्रिन ने 6 विकेट लिए।
बांग्लादेश का कुल स्कोर क्या था?
बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन बनाए।
इस मैच का स्थान क्या है?
यह मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले