8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुशफिकुर रहीम अपने 100वें टेस्ट में शतक बना पाएंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुशफिकुर रहीम अपने 100वें टेस्ट में शतक बना पाएंगे?

सारांश

क्या मुशफिकुर रहीम अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर पाएंगे? जानिए इस विशेष अवसर की पूरी कहानी और उन 11 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने पहले यह उपलब्धि हासिल की।

मुख्य बातें

मुशफिकुर रहीम का 100वां टेस्ट ऐतिहासिक है।
रहीम 99 रन पर नाबाद हैं।
बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 292 रन बनाए।
यह 13वां शतक होगा यदि वह सफल होते हैं।
11 बल्लेबाजों ने 100वें टेस्ट में शतक बनाया है।

मीरपुर, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मीरपुर में दूसरा टेस्ट बुधवार से आरंभ हुआ। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का यह 100वां टेस्ट है, जो इसे खास बनाता है। रहीम इस मैच को और भी यादगार बनाने के करीब हैं और शतक की दहलीज पर खड़े हैं।

पहले दिन के खेल के अंत तक बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 292 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर रहीम 99 रन पर नाबाद हैं। 187 गेंदों में उन्होंने 5 चौके लगाए हैं। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 90 रन की साझेदारी हो चुकी है।

गुरुवार को जब खेल फिर से शुरू होगा, तो पहले या दूसरे ओवर में ही रहीम अपना शतक पूरा कर सकते हैं। यदि वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो यह उनके टेस्ट क्रिकेट में 13वां शतक होगा। साथ ही, 100वें टेस्ट में शतक लगाने की अद्वितीय उपलब्धि भी उनके नाम हो जाएगी।

अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने का गौरव अब तक 11 बल्लेबाजों ने हासिल किया है।

कॉलिन काउड्रे पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाया। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने 1989 में भारत के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में 145 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनिज ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ 149, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट ने 2000 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 105, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक ने 2005 में भारत के खिलाफ 184 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में पोंटिंग ने 120 और दूसरी पारी में नाबाद 143 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 131, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 134, इंग्लैंड के जो रूट ने 2021 में भारत के खिलाफ 218 और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रन की पारी खेली थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट के लिए भी गर्व का विषय है। उनका शतक बनाना देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुशफिकुर रहीम का 100वां टेस्ट कब शुरू हुआ?
मुशफिकुर रहीम का 100वां टेस्ट 19 नवंबर को मीरपुर में शुरू हुआ।
रहीम के साथ कौन बल्लेबाज क्रीज पर है?
रहीम के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास क्रीज पर हैं।
रहीम ने अब तक कितने रन बनाए हैं?
रहीम ने पहले दिन के खेल के अंत तक 99 रन बनाए हैं।
कितने बल्लेबाजों ने अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाया है?
अब तक 11 बल्लेबाजों ने अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाया है।
कॉलिन काउड्रे ने कब और किस टीम के खिलाफ शतक बनाया?
कॉलिन काउड्रे ने 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वें टेस्ट में शतक बनाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले