10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया?

सारांश

बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, दूसरे टेस्ट में 217 रन से जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप किया। जानें कैसे बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुख्य बातें

बांग्लादेश ने आयरलैंड को 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
दूसरे टेस्ट में 217 रन से जीत दर्ज की।
मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने शतक बनाए।
बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन बनाए।
आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 291 रन ही बना सकी।

ढाका, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 217 रन से जीत लिया। इसी के साथ मेज़बान बांग्लादेश ने 2 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

इससे पहले, बांग्लादेश ने सिलहट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 47 रन से जीता था।

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन बनाए। इस पारी में मुशफिकुर रहीम (106) और लिटन दास (128) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि मोमिनुल हक ने 63 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम की ओर से एंडी मैकब्राइन ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और गेविन होए ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम पहली पारी में केवल 265 रन ही बना सकी। इस पारी में लोर्कन टकर ने नाबाद 75 रन बनाए। जॉर्डन नील ने 49 रनतैजुल इस्लाम ने 4 विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 211 रन की बढ़त थी। इस टीम ने दूसरी पारी 297/4 के स्कोर पर घोषित करते हुए आयरलैंड को जीत के लिए 509 रन का लक्ष्य दिया।

बांग्लादेश की दूसरी इनिंग में मोमिनुल हक ने 10 चौकों के साथ 87 रन का योगदान दिया, जबकि शादमान इस्लाम ने 78 रन बनाए। इसके अलावा, महमूदुल हसन जॉय ने 60 और मुशफिकुर रहीम ने 53 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की तरफ से गेविन होए ने 2 विकेट निकाले।

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में केवल 291 रन ही बना सकी। इस पारी में कर्टिस कैम्फर 71 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हैरी टैक्टर ने 50 रन का योगदान दिया, लेकिन आयरलैंड को जीत नहीं दिला सके। बांग्लादेश की ओर से इस पारी में तैजुल इस्लाम और हसन मुराद ने 4-4 विकेट हासिल किए।

टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन बांग्लादेश ने इसे बखूबी निभाया। इस सीरीज के परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि बांग्लादेश की टीम भविष्य में और भी मजबूत हो रही है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ कितने टेस्ट मैच खेले?
बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने सभी मैच जीते।
दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने कितने रन से जीत हासिल की?
दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने 217 रन से जीत हासिल की।
बांग्लादेश के किस खिलाड़ी ने दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाए?
बांग्लादेश की दूसरी पारी में मोमिनुल हक ने 87 रन बनाए।
आयरलैंड की टीम ने पहली पारी में कितने रन बनाए?
आयरलैंड की टीम ने पहली पारी में 265 रन बनाए।
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच अगली सीरीज कौन सी होगी?
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच अगली सीरीज T20 मैचों की होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले