क्या लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराया?
सारांश
Key Takeaways
चटगांव, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से पराजित किया है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, चटगांव में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य हासिल करना था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर प्राप्त किया।
171 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने शानदार अर्धशतक बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दास ने 37 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 57 रन की दमदार पारी खेली। लिटन दास ने दूसरे विकेट के लिए परवेज हुसैन इमोन के साथ 60 और तीसरे विकेट के लिए सैफ हसन के साथ 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन साझेदारियों ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 138 रन पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरने के बाद आयरलैंड ने वापसी की कोशिश की और अगले 19 रनों के भीतर 3 विकेट गिराए, लेकिन मोहम्मद सैफुद्दीन ने 7 गेंदों पर 17 और महेदी हसन ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाकर टीम को 2 गेंद पहले जीत दिलाई। बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।
परवेज हुसैन इमोन ने 28 गेंदों पर 43 और सैफ हसन ने 22 रन बनाये।
आयरलैंड के लिए मार्क अडेयर और गारेथ डेल्ने ने 2-2 विकेट लिए।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 14 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 29 रन और टिम टेक्टर ने 25 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर लॉर्कन टुकर ने 32 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 41 और जॉर्ज डॉर्कवेल ने 21 गेंद पर 18 रन बनाये।
बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। तंजीम हसन साकिब और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।