11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एलिक अथांजे और शाई होप का अर्धशतक बांग्लादेश को मात देगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एलिक अथांजे और शाई होप का अर्धशतक बांग्लादेश को मात देगा?

सारांश

चटगांव में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 150 रन का लक्ष्य दिया है। क्या बांग्लादेश इस लक्ष्य को हासिल कर सीरीज में वापसी कर पाएगा? जानिए इस रोमांचक मुकाबले की हर एक बारीकी।

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य रखा।
एलिक अथांजे और शाई होप ने अर्धशतक लगाए।
बांग्लादेश को जीत की आवश्यकता है।

चटगांव, 29 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में हो रहे दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य रखा है।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, क्योंकि ओपनर ब्रेंडन किंग केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, एलिक अथांजे और शाई होप ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतक लगाए। अथांजे ने 33 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान होप ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 36 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौकों के साथ 55 रन बनाकर लौटे। इन दोनों के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज का मध्यक्रम और निचला क्रम पूरी तरह बिखर गया।

जब होप चौथे विकेट के रूप में आउट हुए, तब वेस्टइंडीज का स्कोर 12.5 ओवर में 112 रन था। इसके बाद की 43 गेंदों में केवल 37 रन बने और टीम ने 5 विकेट खो दिए। रोस्टन चेज ने 17 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 रन बनाए। वेस्टइंडीज का स्कोर अनुमानित से कम-से-कम 30 रन कम रहा।

बांग्लादेश के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। रहमान ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। नसूम अहमद ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 और रिशाद हुसैन ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। तस्किन अहमद ने भी 1 विकेट लिया।

बांग्लादेश को पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में, 150 रन का लक्ष्य हासिल कर बांग्लादेश इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर सकती है। यदि बांग्लादेश जीतती है, तो आखिरी मुकाबला फाइनल होगा, जिसमें जो टीम जीतेगी, वो सीरीज की विजेता होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि क्रिकेट का यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यदि वे इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल होते हैं, तो यह उनकी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और सीरीज में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगा।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज ने कितने रन का लक्ष्य रखा है?
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ 150 रन का लक्ष्य रखा है।
एलिक अथांजे और शाई होप ने कितने रन की साझेदारी की?
एलिक अथांजे और शाई होप ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की।
बांग्लादेश को पहले टी20 मुकाबले में क्या परिणाम मिला था?
बांग्लादेश को पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले