10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को उसके घर में हराया, जीती टी20 सीरीज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को उसके घर में हराया, जीती टी20 सीरीज?

सारांश

चटगांव में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रन से हराकर टी20 सीरीज में 0-2 की बढ़त बनाई। क्या इस जीत से वेस्टइंडीज का आत्मविश्वास बढ़ेगा?

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 0-2 की बढ़त बनाई।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी में संघर्ष देखा गया।
जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
अथांजे और होप ने शानदार अर्धशतक बनाए।
रोमारियो शेफर्ड ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

चटगांव, 29 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में लगातार दूसरी जीत प्राप्त करते हुए बांग्लादेश को उसके घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज में पराजित किया है। चटगांव में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रन से हराकर सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त बनाई।

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर तंजीद हसन ने अर्धशतक जड़ा और 48 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली, हालांकि दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। कप्तान लिटन दास 23, तौहिद हृदोय 13, और जाकेर अली 17 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश को अंतिम 8 ओवर में जीत के लिए 65 रन चाहिए थे और उसके पास 7 विकेट थे। लेकिन यहाँ से वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और 20 ओवर में बांग्लादेश को 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन पर रोक दिया।

वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2, रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3, और अकील होसेन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 9 विकेट पर 149 रन बनाए। एलिक अथांजे और शाई होप ने अर्धशतक लगाए। अथांजे ने 33 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं कप्तान होप ने 36 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की सहायता से 55 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 17 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 3, नसूम अहमद ने 2, रिशाद हुसैन ने 2, तस्किन अहमद ने 1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि वेस्टइंडीज की यह जीत न केवल उनकी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि बांग्लादेश के लिए भी एक सीख होगी। इस खेल में प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को कितने रन से हराया?
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रन से हराया।
मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
बांग्लादेश ने कितने रन बनाए?
बांग्लादेश ने 135 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले