क्या अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक भारत को बांग्लादेश के खिलाफ जीत दिलाएगा?
सारांश
मुख्य बातें
दुबई, 24 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के विरुद्ध खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 77 रन जोड़े। गिल ने 19 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव भी जल्दी ही आउट हो गए।
अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन बनाए। दुर्भाग्यवश, वह रन आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली, लेकिन अंतिम ओवरों में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार रन नहीं बना सके और उनका कुल स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रहा।
अभिषेक ने महज 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनके अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का पांचवा अवसर था जब उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक बनाया। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। भारत के लिए 25 या उससे कम गेंदों पर सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं।
बांग्लादेश के लिए तंजीम साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, और सैफूद्दीन ने 1-1 विकेट लिए जबकि राशिद हुसैन ने 2 विकेट लिए। मुस्तफिजुर ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपने 150 विकेट पूरे किए और वह बांग्लादेश के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
इस मैच में बांग्लादेश अपने नियमित कप्तान लिटन दास के बिना उतरी, जो अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जगह जाकिर अली कप्तानी कर रहे हैं।