9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आयरलैंड ने बांग्लादेश को 171 रन का लक्ष्य दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आयरलैंड ने बांग्लादेश को 171 रन का लक्ष्य दिया?

सारांश

चटगांव में चल रही टी20 श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने बांग्लादेश को 171 रन का लक्ष्य दिया। क्या बांग्लादेश इस चुनौती को स्वीकार कर पाएगा या सीरीज हार जाएगा? जानिए इस रोमांचक मैच के बारे में।

मुख्य बातें

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए।
महेदी हसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
बांग्लादेश को दूसरे मैच में जीत के लिए संघर्ष करना होगा।

चटगांव, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, चटगांव में आयोजित किया जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए हैं।

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग और टिम टेक्टर ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 57 रन की साझेदारी की। स्टर्लिंग ने 14 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 29 रन बनाए, जबकि टिम ने 25 गेंद पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा विकेटकीपर लॉर्कन टुकर ने 32 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 41 और जॉर्ज डॉर्कवेल ने 21 गेंद पर 18 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

तंजीम हसन साकिब और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। यदि बांग्लादेश इस मैच को जीतने में असफल रहता है, तो वह सीरीज गंवा देगा। आयरलैंड ने सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।

पहले टी20 में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने हैरी टेक्टर के 45 गेंद पर नाबाद 69 रन की मदद से 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे। हैरी ने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए थे। कर्टिस कैंफर ने भी 24 रन की पारी खेली थी।

182 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश तौहिद हृदोय के 50 गेंद पर खेली गई नाबाद 83 रन की पारी के बावजूद 9 विकेट पर 142 रन बना सकी और मैच 39 रन से हार गई थी।

आयरलैंड के लिए मैथ्यू हंफ्रेज ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए थे। बैरी मैकॉर्थी ने 3 और मार्क अडेयर ने 2 विकेट लिए थे। मैथ्यू हंफ्रेज प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकती है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयरलैंड ने कितने रन बनाए?
आयरलैंड ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए कौन सा गेंदबाज सबसे सफल रहा?
महेदी हसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।
पहले टी20 में बांग्लादेश की हार का कारण क्या था?
बांग्लादेश ने 182 रन का लक्ष्य हासिल नहीं किया और 39 रन से हार गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले