2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बर्मिंघम टेस्ट: क्या बारिश ने पांचवें दिन का शेड्यूल बदल दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बर्मिंघम टेस्ट: क्या बारिश ने पांचवें दिन का शेड्यूल बदल दिया?

सारांश

एजबेस्टन में बारिश ने इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन खेल को प्रभावित किया। अब केवल 80 ओवर खेले जाएंगे। क्या भारत इस दिन जीत की ओर बढ़ सकेगा? जानिए नई जानकारी।

मुख्य बातें

बारिश ने खेल का समय बदला है।
भारत को 608 रन का लक्ष्य दिया गया है।
तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा।
बर्मिंघम टेस्ट में भारत की जीत की संभावना बनी हुई है।
नए शेड्यूल के अनुसार 80 ओवर खेले जाएंगे।

एजबेस्टन, 6 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट अपने पांचवें दिन बारिश के कारण प्रभावित हुआ। इस वजह से मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। यह दिन निर्णायक है, क्योंकि टीम इंडिया जीत के लिए 7 विकेट दूर है। बारिश के चलते टेस्ट में हुई देरी के कारण मैच अधिकारियों ने पांचवें दिन का खेल निर्धारित 90 ओवरों से घटाकर 80 ओवर तक सीमित कर दिया है। इतना ही नहीं, पांचवें दिन के सत्र का समय भी बदला गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम और उनके प्रशंसकों को उम्मीद थी कि एजबेस्टन टेस्ट के पांचवें दिन जब खेल शुरू होगा, तो भारतीय टीम पहले सत्र में जीत के करीब पहुँच जाएगी। लेकिन बारिश के कारण अब नए शेड्यूल की घोषणा की गई है।

नए शेड्यूल के अनुसार, पांचवें दिन 90 की जगह केवल 80 ओवर खेले जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार पहला सत्र शाम 5:10 से 7 बजे तक होगा। इसके बाद 7 बजे से 7:40 तक लंच का समय होगा। दूसरा सत्र 7:40 से 9:40 बजे तक चलेगा। रात 9:40 से 10 बजे तक टी ब्रेक लिया जाएगा। अंतिम सत्र 10 बजे से रात 11:30 बजे तक खेले जाने की योजना है।

इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 608 रन बनाने हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 77 रन बना लिए थे। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन पर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम के पास इस टेस्ट में बड़ी जीत हासिल करने का मौका है। यदि बारिश फिर से खेल में बाधा नहीं डालती और पहले सत्र में तेज गेंदबाज 2 से 3 विकेट निकाल लेते हैं, तो भारत की जीत की सम्भावना बढ़ जाएगी। बारिश के बाद पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। इस स्थिति में कप्तान गिल और कोच गंभीर अपने तेज गेंदबाजों- सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

भारतीय टीम ने इस टेस्ट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 269, रवींद्र जडेजा के 89 और यशस्वी जायसवाल के 87 रन की मदद से भारत ने 587 रन बनाए थे। सिराज के 6 और आकाश दीप के 4 विकेट की मदद से टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 407 पर समेट कर 180 रन की बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में गिल के 161, जडेजा के 69 और पंत के 65 रन की मदद से भारत ने 6 विकेट427 रन बनाकर पारी घोषित की थी और इंग्लैंड के लिए 608 का लक्ष्य रखा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यदि तेज गेंदबाजों ने पहली सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि भारत इस चुनौती पर काबू पाकर जीत हासिल करेगा।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बारिश के कारण खेल का नया शेड्यूल क्या है?
बारिश के कारण पांचवें दिन केवल 80 ओवर खेले जाएंगे।
भारत को जीतने के लिए कितने रन बनाना है?
भारत को जीतने के लिए इंग्लैंड को 608 रन बनाने हैं।
क्या बारिश फिर खेल में बाधा डाल सकती है?
यदि बारिश नहीं होती है, तो भारत की जीत की संभावना बढ़ जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले