31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'द ओवल' टेस्ट में भारत 224 रन पर सिमट गया? गस एटकिंसन ने झटके 5 विकेट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'द ओवल' टेस्ट में भारत 224 रन पर सिमट गया? गस एटकिंसन ने झटके 5 विकेट

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम ने 'द ओवल' टेस्ट में अपनी पहली पारी में 224 रन पर समेटी। गस एटकिंसन की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। जानिए इस मैच में क्या हुआ और भारत को क्या करना होगा अगले दौर में।

मुख्य बातें

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए।
गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए।
भारतीय टीम को अगले मैच में जीत की आवश्यकता है।

लंदन, 1 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। 'द ओवल' टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र के प्रारंभिक ओवरों में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5 विकेट हासिल किए।

भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 204 रन से की थी। करुण नायर 52 रन पर नाबाद थे। खेल शुरू होने के कुछ ओवर बाद ही 218 के स्कोर पर भारतीय टीम को नायर के रूप में सातवां झटका लगा। नायर 57 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर आउट हुए। उनके साथ नाबाद रहे वाशिंगटन सुंदर भी 26 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी 224 पर समाप्त हो गई। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा अपना खाता नहीं खोल पाए, जबकि आकाश दीप शून्य पर नाबाद लौटे।

पहले दिन भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया था। जायसवाल 2 और केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हुए। साईं सुदर्शन 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल 21 रन बनाकर रन आउट हुए थे। जडेजा 9 और ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी की। इस गेंदबाज ने 21.4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा जोश टंग ने 3 विकेट लिए। क्रिस वोक्स को 1 विकेट मिला था।

रिपोर्ट लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी की शुरुआत धुआंधार तरीके से की है और 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 76 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। सीरीज में बराबरी के लिए टीम इंडिया को यह टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। इसके लिए भारतीय टीम को इंग्लैंड को पहली पारी में जल्द से जल्द समेटना होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने 'द ओवल' टेस्ट में कितने रन बनाए?
भारत ने 'द ओवल' टेस्ट में अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए।
गस एटकिंसन ने कितने विकेट लिए?
गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए।
भारत का स्कोर किस समय पर था?
भारत का स्कोर 6 विकेट पर 204 रन था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 12 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले