2 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अब अपने घर पर साउथ अफ्रीका से भारत का सामना होगा? जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अब अपने घर पर साउथ अफ्रीका से भारत का सामना होगा? जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच?

सारांश

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज का आयोजन 14 नवंबर से होगा। जानिए इस सीरीज के सभी मैचों की तारीखें और स्थान।

मुख्य बातें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी।
टी20 सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे।
टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।
यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।
भारतीय टीम में कई नए चेहरों की एंट्री हुई है।

नई दिल्ली, ९ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खोने के बाद टी20 सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया १४ नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर पर टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज खेलने जा रही है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत १४ नवंबर से होने जा रही है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद २२ नवंबर से गुवाहाटी में दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी।

दोनों देशों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच रांची में ३० नवंबर से खेला जाएगा, जिसके बाद ३ दिसंबर को रायपुर में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच ६ दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ९ दिसंबर से कटक में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। ११ दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में सीरीज का दूसरा मैच होगा। तीसरा मुकाबला १४ दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। १७ दिसंबर को लखनऊ में चौथा टी20 मैच होगा, जबकि १९ दिसंबर को अहमदाबाद में पांचवां मुकाबला आयोजित होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे। मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम के संतुलन को मजबूती देंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का आक्रमण संभालेंगे। इनके अलावा आकाश दीप को भी टीम में स्थान मिला है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।

भारत की टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना जरूरी है कि भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारी और प्रदर्शन दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में महत्वपूर्ण है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैचों का आयोजन भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा मौका है। हमें उम्मीद है कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतेगी।
RashtraPress
2 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज कब शुरू होगी?
टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी।
पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
पहला टी20 मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।
भारतीय टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?
भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।
इस सीरीज का महत्व क्या है?
यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
वनडे सीरीज के मैचों की तारीखें क्या हैं?
वनडे सीरीज के पहले मैच की तारीख 30 नवंबर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले