11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया?

सारांश

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर को शामिल किया है। जानें इस रोमांचक मुकाबले के बारे में और टॉस के परिणाम पर एक नज़र डालें।

मुख्य बातें

जसप्रीत बुमराह की वापसी से गेंदबाजी में मजबूती।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
आकाश दीप और सिराज ने पिछली श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया।
भारत ने दूसरे टेस्ट में 336 रन से जीत दर्ज की।
शुभमन गिल ने एजबेस्टन में बतौर कप्तान पहली जीत हासिल की।

नई दिल्ली, 10 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जिसके कारण प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ा है।

इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी। अंग्रेजी टीम में एक बदलाव किया गया है। जोस टंग को अंतिम एकादश से बाहर रखते हुए जोफ्रा आर्चर को मौका दिया गया है। यह आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी है। उन्होंने पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ खेला था।

टीम इंडिया ने हालाँकि दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में खेला, लेकिन मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने उनकी कमी को महसूस नहीं होने दिया।

आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 10 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट चटकाए।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में पांच विकेट से हार का सामना किया था। इसके बाद, टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में 336 रन से जीत हांसिल कर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया था, जहाँ शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान पहली जीत दर्ज की। यह एजबेस्टन के मैदान पर भारत की पहली टेस्ट जीत भी थी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन शामिल है?
भारत की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव हुआ है?
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जोश टंग को बाहर रखते हुए जोफ्रा आर्चर को शामिल किया गया है।
इस मैच का टॉस किसने जीता?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।
भारत ने पिछले मैच में क्या प्रदर्शन किया था?
भारत ने पहले मैच में पांच विकेट से हार का सामना किया था लेकिन दूसरे टेस्ट में 336 रन से जीत हासिल की।
जसप्रीत बुमराह की वापसी का क्या महत्व है?
जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी में मजबूती आई है और उनकी उपस्थिति से टीम को काफी फायदा होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले