भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 प्रमुख बल्लेबाज

Click to start listening
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 प्रमुख बल्लेबाज

सारांश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में हो रहा है। जानिए उन 5 बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने इस रोमांचक मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

Key Takeaways

  • सूर्यकुमार यादव: 29 छक्के
  • रोहित शर्मा: 27 छक्के
  • कॉलिन मुनरो: 24 छक्के
  • मार्टिन गप्टिल: 23 छक्के
  • टिम सीफर्ट: 21 छक्के

नई दिल्ली, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले की मेज़बानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में की जाएगी। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 3 टी20 विश्व कप मैच खेले गए हैं, और सभी में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी है। आइए जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

सूर्यकुमार यादव: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 13 मैचों में कुल 29 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही वह टी20 में भारत की ओर से कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 17 मैचों में कुल 27 छक्के लगाए हैं। हालाँकि, रोहित ने क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

कॉलिन मुनरो: न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कॉलिन मुनरो रहे हैं। मुनरो ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 12 मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं।

मार्टिन गप्टिल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्टिन गप्टिल चौथे स्थान पर हैं। गप्टिल ने भारत के खिलाफ खेले 16 मुकाबलों में कुल 23 छक्के लगाए हैं।

टिम सीफर्ट: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे टिम सीफर्ट को भी भारतीय टीम के गेंदबाजी अटैक का सामना करना पसंद है। उन्होंने 15 मैचों में भारत के खिलाफ 21 छक्के लगाए हैं। सीफर्ट की गिनती न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है और वह अकेले दम पर किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं।

Point of View

NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के कितने मैच खेले गए हैं?
अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप में कुल 3 मैच खेले गए हैं।
कौन सा बल्लेबाज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाता है?
सूर्यकुमार यादव ने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए हैं।
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने छक्के लगाए हैं?
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मैचों में कुल 27 छक्के लगाए हैं।
कॉलिन मुनरो ने कितने छक्के लगाए हैं?
कॉलिन मुनरो ने भारत के खिलाफ 12 मैचों में 24 छक्के लगाए हैं।
टिम सीफर्ट की छक्कों की संख्या क्या है?
टिम सीफर्ट ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 21 छक्के लगाए हैं।
Nation Press