टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में 19 छक्कों का कारनामा, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में 19 छक्कों का कारनामा, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड!

सारांश

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 254 रन का लक्ष्य रखा है। इस पारी में कुल 19 छक्के लगे, जिससे टीम इंडिया ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पढ़ें पूरी कहानी और जानें अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े।

मुख्य बातें

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 254 रन का लक्ष्य रखा।
टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में 19 छक्के मारे।
संजू सैमसन ने 89 रन बनाये और 7 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा और शिवम दुबे ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के साथ बराबरी की।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पारी में कुल 19 छक्के लगे। इसी के साथ, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के साथ साझा कर लिया है।

नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 19 छक्के लगाने का कारनामा किया था। इसके बाद, 2026 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में भी 19 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही 17 छक्के लगा चुकी है, जबकि 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 पारी में 16 छक्के जड़े थे।

इस पारी में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही, संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस विश्व कप में अब तक 16 छक्के लगाए हैं।

इस मामले में रोहित शर्मा (2024) और शिवम दुबे (2026) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने इसी साल 14-14 छक्के अपने नाम किए हैं। युवराज सिंह ने 2007 में कुल 12 छक्के लगाए थे, जिसमें उन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने का भी कारनामा किया था।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम इंडिया को 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। ईशान ने 18 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को मज़बूती प्रदान की।

संजू 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया। ईशान किशन ने 39 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने क्रमशः 27 और 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शकों के लिए भी एक यादगार क्षण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में कितने छक्के मारे?
भारत ने इस मैच में कुल 19 छक्के मारे हैं।
संजू सैमसन ने कितने रन बनाये?
संजू सैमसन ने 89 रन बनाये।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए?
संजू सैमसन ने इस संस्करण में अब तक 16 छक्के लगाए हैं।
भारत का अगला मैच कब है?
भारत का अगला मैच वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पिछला प्रदर्शन कैसा रहा?
भारत ने पिछले कई वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले