भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में लगाए 19 छक्के, वेस्टइंडीज और नीदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा

Click to start listening
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में लगाए 19 छक्के, वेस्टइंडीज और नीदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 254 रन बनाए। इस पारी में 19 छक्के लगाकर टीम इंडिया ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जानिए इस शानदार प्रदर्शन के बारे में।

Key Takeaways

  • भारत ने 19 छक्के लगाए
  • संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन
  • टी20 वर्ल्ड कप में नया कीर्तिमान
  • वेस्टइंडीज और नीदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा
  • टीम इंडिया की मजबूती

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पारी में भारत ने कुल 19 छक्के लगाए। इसके साथ ही, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 19 छक्के लगाने का कारनामा किया था। इसके बाद 2026 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले में 19 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही पारी में 17 छक्के भी लगाए थे, जबकि 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 पारी में 16 छक्के जड़े थे।

इस पारी में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस विश्व कप में अब तक 16 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा (2024) और शिवम दुबे (2026) इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने इस वर्ष 14-14 छक्के अपने नाम किए हैं। युवराज सिंह ने 2007 में कुल 12 छक्के लगाए थे, जिसमें उन्होंने एक ही ओवर की छह गेंदों पर छक्के लगाने का कारनामा किया था।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम इंडिया को 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। इसके बाद संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की और टीम को शतक के पार पहुंचाया। ईशान 18 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद संजू ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

संजू ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया। ईशान किशन ने 39 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में जोड़ा। विपक्षी टीम से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट हासिल किया।

Point of View

बल्कि यह खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है। यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में कितने छक्के लगाए?
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में 19 छक्के लगाए हैं।
संजू सैमसन ने कितने छक्के लगाए?
संजू सैमसन ने इस पारी में 7 छक्के लगाए।
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके पास है?
नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के पास है, जिन्होंने एक पारी में 19 छक्के लगाए थे।
भारत ने इस मैच में कुल कितने रन बनाए?
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बनाए।
क्या यह एक रिकॉर्ड है?
हाँ, यह टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में छक्कों का रिकॉर्ड है।
Nation Press