टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक पारी में लगाए 19 छक्के, तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक पारी में लगाए 19 छक्के, तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 254 रन का लक्ष्य रखा और 19 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज एवं नीदरलैंड का रिकॉर्ड बराबर किया। जानें इस अद्भुत पारी की खास बातें।

Key Takeaways

  • भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 छक्के लगाए।
  • संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली।
  • टीम इंडिया ने 254 रन का लक्ष्य रखा।
  • वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी।
  • रोहित शर्मा और शिवम दुबे का योगदान।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा है। इस पारी में कुल 19 छक्के लगे। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 19 छक्के लगाने का अद्भुत प्रदर्शन किया था। इसके बाद 2026 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले में भी 19 छक्के जड़े थे। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 17 छक्के लगाए थे, जबकि 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे।

इस शानदार पारी में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस विश्व कप में उन्होंने अब तक 16 छक्के मार चुके हैं।

इस मामले में रोहित शर्मा (2024) और शिवम दुबे (2026) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने इस साल 14-14 छक्के अपने नाम किए हैं। युवराज सिंह ने 2007 में कुल 12 छक्के लगाए थे, जिसमें उन्होंने एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का भी कमाल किया था।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। टीम इंडिया को 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। इसके बाद संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने शतक के पार पहुंचा। ईशान ने 18 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया। ईशान किशन ने 39 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया।

Point of View

NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने कितने छक्के लगाए?
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 19 छक्के लगाए।
संजू सैमसन ने कितने छक्के लगाए?
संजू सैमसन ने इस पारी में 7 छक्के लगाए।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?
भारत का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में होगा, जिसका समय अभी निर्धारित नहीं है।
Nation Press