टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक पारी में लगे 19 छक्के

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक पारी में लगे 19 छक्के

सारांश

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 254 रन का लक्ष्य रखा और एक पारी में 19 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की। जानिए इस शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने 19 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप में 254 रन का लक्ष्य रखा गया।
रोहित शर्मा और शिवम दुबे ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पारी में कुल 19 छक्के लगे हैं। इस तरह टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

नीदरलैंड ने वर्ष 2014 में आयरलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 19 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद, 2026 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में 19 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 17 छक्के लगाए हैं, जबकि 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 पारी में 16 छक्के जड़े थे।

इस पारी में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रदर्शन के साथ ही संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस विश्व कप में अब तक 16 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा (2024) और शिवम दुबे (2026) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ईशान किशन और हार्दिक पंड्या इसी साल 14-14 छक्के अपने नाम कर चुके हैं। युवराज सिंह ने 2007 में कुल 12 छक्के लगाए थे और उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाने का अद्भुत कारनामा भी किया था।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस सेमीफाइनल में भारत ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम इंडिया को पहले विकेट पर 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की। ईशान 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद संजू ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

संजू ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया, जबकि ईशान किशन ने 39 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है। टीम इंडिया की यह उपलब्धि न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी गर्व का क्षण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने कितने छक्के लगाए?
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 19 छक्के लगाए।
कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा छक्के लगाए?
संजू सैमसन ने 7 छक्के लगाए और 89 रन बनाए।
भारत का लक्ष्य कितना था?
भारत ने 254 रन का लक्ष्य रखा।
किस टीम ने पहले 19 छक्के लगाए थे?
नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पिछला रिकॉर्ड क्या था?
भारत ने इस विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले