भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैचों में शतक बनाने वाले 4 बल्लेबाज
सारांश
Key Takeaways
- कॉलिन मुनरो: 109* (2017)
- सूर्यकुमार यादव: 111* (2022)
- शुभमन गिल: 126* (2023)
- ईशान किशन: 103 (2026)
- टी20 मैचों में कुल 30 मुकाबले हुए हैं।
नई दिल्ली, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को आयोजित किया जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से केवल 4 बल्लेबाज ही शतक बनाने में सफल रहे हैं। चलिए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कॉलिन मुनरो (109*): भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 मैचों के इतिहास में पहला शतक कॉलिन मुनरो ने 4 नवंबर 2017 को राजकोट में बनाया था। इस पारी में मुनरो ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। भारत ने इस मैच में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाये, और न्यूजीलैंड ने 40 रन से जीत हासिल की।
सूर्यकुमार यादव (111*): सूर्या ने 20 नवंबर 2022 को माउंट माउंगानुई में खेले गए मैच में 51 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 111 रन बनाये। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 191/6 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में सिर्फ 126 रनों पर समेटकर 65 रन से जीत दर्ज की।
शुभमन गिल (126*): यह मैच 1 फरवरी 2023 को अहमदाबाद में खेला गया, जिसमें भारत ने 168 रन से शानदार जीत हासिल की। गिल ने 63 गेंदों में 7 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 126 रन बनाए, जिससे भारत ने 234/4 का स्कोर हासिल किया। न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में केवल 66 रन पर ऑल आउट हो गई।
ईशान किशन (103): भारत ने 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन के शतक के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन से जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 271 रन बनाये। ईशान किशन ने 43 गेंदों में 10 छक्कों और 6 चौकों के साथ 103 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने फिन एलन (80) की शानदार पारी के बावजूद 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर मैच हार गया।