क्या ईशान और सूर्या ने रायपुर में भारत को जीत दिलाई?

Click to start listening
क्या ईशान और सूर्या ने रायपुर में भारत को जीत दिलाई?

सारांश

भारत ने रायपुर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों से न्यूजीलैंड को हराया। इस जीत ने श्रृंखला में भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। जानिए इस रोमांचक मैच की हर बात!

Key Takeaways

  • ईशान किशन की शानदार पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी।
  • सूर्यकुमार यादव ने नाबाद रहते हुए मैच को समाप्त किया।
  • भारत ने 15.2 ओवरों में मैच जीतकर दिखाया कि वे कितने मजबूत हैं।
  • कुलदीप यादव ने 2 विकेट लेकर गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • यह जीत भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है।

रायपुर, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की जोरदार पारियों के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पाँच मुकाबलों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इस टीम को डेवोन कॉन्वे और टिम सीफर्ट ने शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 3.2 ओवरों में 43 रन जोड़े। कॉन्वे ने 9 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सीफर्ट ने 13 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया।

मेहमान टीम 43 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहाँ से रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 55 रन जोड़े, जिससे टीम ने 98 का स्कोर बनाया। रचिन ने 26 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। फिलिप्स ने 19 रन बनाए।

कप्तान मिचेल सेंटनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 27 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों के साथ 47 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुँचाया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद महज 15.2 ओवरों में जीत दर्ज की। पहले 6 के स्कोर पर संजू सैमसन (6) और अभिषेक शर्मा (0) के रूप में दो बड़े झटके लगे, लेकिन यहाँ से ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 122 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को जीत की राह पर ला दिया।

ईशान ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 76 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद सूर्या ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंदों में 81 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई।

सूर्या ने 37 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 9 चौके शामिल थे, जबकि दुबे ने 18 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 36 रन की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट निकाला।

Point of View

बल्कि यह दर्शाता है कि हमारे युवा खिलाड़ी भविष्य में क्या कर सकते हैं।
NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने रन से जीत हासिल की?
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की।
इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
इस मैच में ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की टीम ने कितने रन बनाए?
न्यूजीलैंड की टीम ने 208 रन बनाए।
इस जीत के बाद भारत की स्थिति श्रृंखला में क्या है?
इस जीत के बाद भारत ने श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।
किस भारतीय गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
कुलदीप यादव ने इस मैच में सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
Nation Press