क्या बुमराह की गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने किया भारत के खिलाफ संघर्ष?

Click to start listening
क्या बुमराह की गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने किया भारत के खिलाफ संघर्ष?

सारांश

तीसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने भारत को 153 रन पर रोक दिया। क्या भारत इस जीत के साथ सीरीज पर कब्जा कर सकेगा? जानें इस रोमांचक मुकाबले के बारे में!

Key Takeaways

  • जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन
  • भारत ने न्यूजीलैंड को 153 रन पर रोका
  • टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
  • सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का आत्मविश्वास मजबूत
  • अगला मैच जीतने पर सीरीज पर कब्जा

गुवाहाटी, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में केवल 153 रन बना सकी। भारतीय टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके जवाब में कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मेहमान टीम ने मात्र 2 रन पर डेवोन कॉन्वे (1) का विकेट खो दिया। इसके बाद रचिन रवींद्र (4) भी जल्दी आउट हो गए।

न्यूजीलैंड ने 13 रन के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने टिम सीफर्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन जोड़कर टीम को संभालने का प्रयास किया। सीफर्ट ने 11 गेंदों में केवल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ 41 गेंदों में 52 रन बनाकर स्कोर को 86 रन तक पहुंचाया। चैपमैन ने 23 गेंदों में 2 छक्कों और उतने ही चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स 40 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा, हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले। एक सफलता हर्षित राणा के हाथ लगी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम में संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

वहीं, मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड में डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी शामिल हैं।

Point of View

जो टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

बुमराह ने कितने विकेट लिए?
जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए।
भारत ने न्यूजीलैंड को कितने रन पर रोका?
भारत ने न्यूजीलैंड को 153 रन पर रोका।
भारत के कप्तान कौन हैं?
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं।
न्यूजीलैंड की कप्तानी कौन कर रहा है?
न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं।
भारत को सीरीज जीतने के लिए कितने मैच जीतने हैं?
भारत को सीरीज जीतने के लिए केवल एक मैच जीतना है।
Nation Press