30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही फैसला लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही फैसला लिया?

सारांश

क्या भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही फैसला लिया? दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, लेकिन महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने स्थिति को बदल दिया है। क्या टीम इंडिया इस मुकाबले में वापसी कर पाएगी? जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

भारत ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति।
न्यूजीलैंड ने तीन बदलाव किए।
टीम इंडिया को वापसी की आवश्यकता।
26 टी20 मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन।

रायपुर, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ मैदान में उतरी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं।

अक्षर पटेल चोट के कारण बाहर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिया गया है। इनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड ने भी तीन बदलाव किए हैं। रॉबिन्सन, जैमीसन और क्लार्क की जगह सीफर्ट, मैट हेनरी और जैक फाउल्क्स को मौका दिया गया है।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां पहले से थोड़ी ओस है, हाल के दिनों में हमने रनों का पीछा नहीं किया है, इसलिए हम चेज करना चाहते हैं। हम हर खेल में सुधार करने की कोशिश करते हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हैं- अक्षर को पिछले मुकाबले में चोट लगी थी, जबकि बुमराह को आराम दिया गया है।"

वहीं, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "यदि हम टॉस जीतते, तो हम भी पहले गेंदबाजी करते। जब आप किसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके हालात में खेलते हैं, तो कुछ सीखते हैं। हमारी टीम में 3 बदलाव हैं- रॉबिन्सन की जगह सीफर्ट आए हैं, क्लार्क बाहर हैं और उनकी जगह जैक फाउल्क्स आए हैं, मैट हेनरी भी टीम में हैं।"

टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच 48 रन से हार चुकी है। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। इस सीरीज के बाकी तीन मुकाबले 25, 28 और 31 जनवरी को क्रमश: गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया वनडे सीरीज 1-2 से हार चुकी है।

भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष टीमों के बीच साल 2007 से अब तक कुल 26 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैच अपने नाम किए। इसके अलावा, 3 मुकाबले टाई रहे, जिनमें 2 मैच अंततः कीवी टीम ने जीते।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी और जैकब डफी।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब उन्होंने पहले मैच में हार का सामना किया था। टीम में किए गए बदलावों से यह साफ है कि भारत हर हाल में वापसी करना चाहता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला ना केवल एक सीरीज का हिस्सा है, बल्कि टीम इंडिया की क्षमताओं को भी परखने का एक अवसर है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षर पटेल क्यों नहीं खेल रहे हैं?
अक्षर पटेल चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
टीम इंडिया में कौन-कौन से बदलाव हुए हैं?
टीम इंडिया में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड की टीम में कौन से बदलाव हुए हैं?
न्यूजीलैंड ने रॉबिन्सन, जैमीसन और क्लार्क की जगह सीफर्ट, मैट हेनरी और जैक फाउल्क्स को शामिल किया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले टी20 मुकाबले का क्या नतीजा रहा?
भारत ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत ने 13 और न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले