क्या अभिषेक-सूर्या की तूफानी पारी ने भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिषेक-सूर्या की तूफानी पारी ने भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई?

सारांश

क्या अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी ने भारत को शानदार जीत दिलाई? जानें इस मैच की पूरी कहानी और आगामी मुकाबलों का जिक्र।

मुख्य बातें

अभिषेक शर्मा ने 68 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने 57 रन का योगदान दिया।
भारत ने 154 रनों का लक्ष्य 10 ओवर में हासिल किया।
टीम इंडिया ने श्रृंखला में 3-0 की बढ़त बनाई।
अगले मैच 28 और 31 जनवरी को हैं।

गुवाहाटी, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों के लक्ष्य को केवल 10 ओवर में हासिल कर लिया। लगातार तीसरी जीत के साथ, टीम इंडिया ने श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। कीवी टीम ने 34 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, ग्लेन फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

फिलिप्स ने 40 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चैपमैन ने 32 रन बनाकर योगदान दिया। इनके अलावा, कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन का योगदान किया।

मेजबान टीम से जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए। हर्षित राणा को 1 सफलता मिली।

भारत ने जवाब में पहली गेंद पर संजू सैमसन (0) का विकेट खो दिया। इसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर केवल 19 गेंदों में 53 रन बनाते हुए टीम की स्थिति मजबूत की।

ईशान ने 13 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद, अभिषेक शर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को आसान जीत दिलाई।

अभिषेक ने 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 68 रन बनाए, वहीं सूर्या ने 26 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन की नाबाद पारी खेली। कीवी टीम की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला के अंतिम दो मैच 28 और 31 जनवरी को क्रमश: विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाने हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आगामी मैचों के लिए भी उम्मीदों को जगाया। भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है और टीम का प्रदर्शन प्रशंसा का पात्र है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 68 रन बनाए।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने मैच जीते?
भारत ने श्रृंखला में लगातार तीसरा मैच जीतकर 3-0 की बढ़त बनाई है।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने रन बनाए?
न्यूजीलैंड ने 153 रन बनाए।
अगले मैच कब खेले जाएंगे?
अगले मैच 28 और 31 जनवरी को क्रमश: विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।
भारत की जीत का मुख्य कारण क्या था?
भारत की जीत का मुख्य कारण अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी थी।
राष्ट्र प्रेस