16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया?

सारांश

जिम्बाब्वे में चल रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। क्या यह न्यूजीलैंड की टीम की मजबूती का संकेत है? जानिए इस रोमांचक मैच के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ी कमजोर साबित हुई।
टिम सिफर्ट ने नाबाद 66 रन बनाए।
जिम्बाब्वे की मेज़बानी में सीरीज का आयोजन हो रहा है।
फाइनल में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का सामना होगा।

हरारे, 22 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। जिम्बाब्वे में चल रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज के एक रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 25 गेंदों से पहले 7 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 135 रन की आवश्यकता थी।

न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। कीवी गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाज़ी को 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रनों पर रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रेजा हेंड्रिक्स ने 41 रन बनाए। वहीं, जॉर्ज लिंडे 23 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे।

जैकब डफी, एडम मिल्ने और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विल ओ रूर्की को एक सफलता मिली।

135 के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर टिम सिफर्ट 48 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। डेरिल मिचेल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। डेवन कोनवे ने 19, रचिन रवींद्र ने 3 और मार्क चैपमैन ने 10 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एस. मुथुसामी ने 2 और एंडिल सिमेलेन ने 1 विकेट लिया। वहीं, टिम सिफर्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

यह त्रिकोणीय सीरीज जिम्बाब्वे की मेज़बानी में खेली जा रही है, लेकिन मेज़बान टीम लगातार तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम के पास अपनी ज़मीन पर बड़ी टीमों को हराकर अपनी क्षमता दिखाने और पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर करने का मौका था, लेकिन टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई, जो जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए निराशाजनक रहा।

इस त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 26 जुलाई को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस मैच ने आगे की चुनौतियों के लिए संकेत दिए हैं। जिम्बाब्वे की मेज़बानी में यह सीरीज हमें दिखाती है कि क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच का 'प्लेयर ऑफ द मैच' कौन था?
इस मैच का 'प्लेयर ऑफ द मैच' टिम सिफर्ट रहा।
न्यूजीलैंड ने कितने रन पर दक्षिण अफ्रीका को रोका?
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 134 रनों पर रोका।
कब है त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल?
त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले