11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 सीरीज 3-2 से जीती

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 सीरीज 3-2 से जीती

सारांश

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रन से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम की। यह उनकी न्यूजीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीत है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की खास बातें।

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से सीरीज जीती।
न्यूजीलैंड को 188 रन का लक्ष्य मिला।
गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
बेवोन जैकब्स ने 36 रन बनाए।
यह दक्षिण अफ्रीका की न्यूजीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीत है।

हेग्ले ओवल, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका ने हेग्ले ओवल में सम्पन्न हुए पांचवे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को ३३ रन से हराकर न केवल मैच की जीत हासिल की, बल्कि सीरीज को ३-२ से अपने नाम किया है।

न्यूजीलैंड के सामने इस मैच में जीत के लिए १८८ रन का लक्ष्य रखा गया था। बड़े लक्ष्य का दबाव और दक्षिण अफ्रीका की सख्त गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका। अच्छी शुरुआत न मिलने के कारण न्यूजीलैंड कभी जीत की ओर बढ़ता हुआ नजर नहीं आया और २० ओवर में ८ विकेट खोकर केवल १५४ रन बना सका।

कीवी टीम की ओर से बेवोन जैकब्स ने १९ गेंदों में ३ छक्कों और २ चौकों की मदद से सर्वाधिक ३६ रन की पारी खेली। इसके अतिरिक्त, टॉम रॉबिनसन ने २५ और डेन क्लिवर ने २२ रन का योगदान दिया। कप्तान जिमी निशम ने २४ रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी, ओटनिल बार्टमैन, और वियान मुल्डर ने २-२ विकेट लिए, जबकि कप्तान केशव महाराज ने १ विकेट झटका।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉस गंवाने के बाद अच्छी शुरुआत नहीं की। टोनी डे जॉर्जी १२ रन बनाकर पहले विकेट के रूप में २१ के स्कोर पर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए वियान मुल्डर और रूबिन हरमन ने ५५ रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। मुल्डर ने २९ गेंदों पर २ चौकों और २ छक्कों की मदद से ३१ रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने रूबिन हरमन के साथ ४९ रन की साझेदारी की। जब टीम का स्कोर १२५ था, हरमन ३१ गेंदों पर ३९ रन बनाकर आउट हो गए।

एस्टरहुइजन और डियान फोरेस्टर ने चौथे विकेट के लिए २७ गेंदों पर ६१ रन की तेज साझेदारी की। एस्टरहुइजन ३३ गेंदों पर ६ छक्कों और ५ चौकों की मदद से ७५ रन बनाकर आउट हुए। फोरेस्टर १३ गेंदों पर २१ रन बनाकर नाबाद रहे। इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका ने ४ विकेट पर १८७ रन का स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टी20 सीरीज जीतने का कारनामा किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सीरीज में भी एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। यह उनकी पहली टी20 सीरीज जीत है जो न्यूजीलैंड में हुई है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने कितने मैचों में जीत हासिल की?
दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज में 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की।
न्यूजीलैंड को जीत के लिए कितना लक्ष्य मिला था?
न्यूजीलैंड को जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य मिला था।
दक्षिण अफ्रीका के कौन से गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया?
गेराल्ड कोएट्जी, ओटनिल बार्टमैन और वियान मुल्डर ने 2-2 विकेट लिए।
बेवोन जैकब्स ने कितने रन बनाए?
बेवोन जैकब्स ने 36 रन की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज कब जीती?
दक्षिण अफ्रीका ने 25 मार्च को सीरीज जीती।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले