न्यूजीलैंड ने ४-१ से सीरीज जीती, ५वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को ९२ रन से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
न्यूजीलैंड ने ४-१ से सीरीज जीती, ५वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को ९२ रन से हराया

सारांश

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को ९२ रन से हराकर सीरीज में शानदार जीत हासिल की। कप्तान अमेलिया केर ने अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई। जानें इस रोमांचक मैच के प्रमुख पल।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने ४-१ से सीरीज जीती।
अमेलिया केर ने १०५ रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के ४ विकेट ४० रन पर गिरे।
ली ताहुहु ने १५ रन देकर ३ विकेट लिए।
सीरीज में केर ने २७६ रन और ५ विकेट लिए।

क्राइस्टचर्च, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान अमेलिया केर की दमदार शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को क्राइस्टचर्च में आयोजित पांचवे टी20 में ९२ रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस विजय के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को ४-१ से अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर के ५५ गेंदों पर १९ चौकों और १ छक्के की मदद से बनाए १०५ रन की बदौलत ६ विकेट के नुकसान पर १९४ रन बनाए। जॉर्जिया प्लिमर ने २६ गेंदों पर २७ और ब्रूक हॉलिडे ने २४ गेंदों पर २६ रन की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने ४ ओवर में ३२ रन देकर ३ विकेट लिए। तुमी सेखुखुने ने भी ३ ओवर में ३२ रन देकर ३ विकेट हासिल किए।

१९५ रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। टीम ने अपने शुरूआती ४ विकेट ४० रन पर गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों से दक्षिण अफ्रीका कभी उबर नहीं सकी और २० ओवर में ९ विकेट के नुकसान पर १०२ रन ही बना सकी और मैच ९२ रन के बड़े अंतर से हार गई।

न्यूजीलैंड के लिए ली ताहुहु ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ४ ओवर में १५ रन देकर ३ विकेट लिए। सोफी डिवाइन ने २ ओवर में ८ रन देकर और कप्तान अमेलिया केर ने ३ ओवर में ६ रन देकर २ विकेट लिए। नैंसी पटेल और फ्लोरा डेवनशायर को १-१ विकेट मिला।

१०५ रन बनाने और २ विकेट लेने वाली कीवी कप्तान अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। अमेलिया को ही सीरीज का श्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। केर ने सीरीज में ५ विकेट लेने के अलावा २७६ रन बनाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को कितने रन से हराया?
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को ९२ रन से हराया।
किस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए?
कप्तान अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा १०५ रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की पारी में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
अयाबोंगा खाका और तुमी सेखुखुने ने क्रमशः ३-३ विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को कौन सा पुरस्कार मिला?
अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
इस मैच के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज का स्कोर क्या किया?
न्यूजीलैंड ने सीरीज ४-१ से अपने नाम की।
राष्ट्र प्रेस