टी20 सीरीज में अमेलिया केर की अद्भुत पारी, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से हराया
सारांश
Key Takeaways
- न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में 190 रन बनाए।
- अमेलिया केर ने 78 रन की पारी खेली।
- दक्षिण अफ्रीका ने 110 रन बनाकर मैच हार गया।
- जेस केर ने 2 विकेट लिए।
- सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त बनाई।
बे ओवल, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला गया। बे ओवल में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 80 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने 44 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 63 रन तथा कप्तान अमेलिया केर ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की सहायता से 78 रन की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों पर 146 रन की साझेदारी हुई, जिसने न्यूजीलैंड को मजबूती प्रदान की।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मासाबाता क्लास और नाडिन डे क्लार्क ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अयाबोंगा खाका और एन मल्बा को 1-1 विकेट मिला।
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड की कड़ी गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन ही बना सकी और 80 रन से हार गई। तंजिम ब्रिट्स ने सर्वाधिक 29 रन और कायला रेनेके ने नाबाद 24 रन बनाए। नाडिन डे क्लार्क ने 19 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के लिए जेस केर ने 2 और सोफी डिवाइन ने 4 ओवर में 12 रन4 विकेट
78 रन की पारी खेलने वाली न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आगे का मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में होगा।