साउथ अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
साउथ अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराया

सारांश

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। खाका और म्लाबा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने 18 रन से जीत हासिल की।
अयाबोंगा खाका ने 4 विकेट लिए।
ताजमिन ब्रिट्स की 53 रनों न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हुई।
सीरीज अब 1-1 से बराबर है।

हैमिल्टन, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 18 रनों से पराजित किया। हैमिल्टन के सेडन पार्क में साउथ अफ्रीका द्वारा निर्धारित 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जॉर्जिया प्लिमर केवल 1 रन बनाकर लौट गईं। विकेटकीपर बल्लेबाज इसाबेला गेज भी 6 रन बनाकर आउट हुईं। 31 के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद, साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाती पारी को कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। हालांकि, डिवाइन ने 18 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

अमेलिया केर ने 18 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने विकेट लगातार गंवाए। इजी शार्प ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि जेस केर ने 10 गेंदों में 14 रन4 ओवर में केवल 27 रन4 विकेट निकाले। वहीं, नॉनकुलुलको म्लाबा ने भी 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 177 रन43 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए। पहले विकेट के लिए ब्रिट्स और सुने लुस ने मिलकर 6.6 ओवर में 62 रन जोड़े। लुस ने 21 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 31 रन बनाए।

इसके बाद, कप्तान वोल्वार्ट और ब्रिट्स ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। ब्रिट्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। अंत के ओवरों में कायला रेनके ने केवल 9 गेंदों में 311 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में अमेलिया केर और जेस केर ने दो-दो विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उन्होंने आसानी से जीत हासिल की। यह न केवल सीरीज में उनकी स्थिति को मजबूत करता है बल्कि उनकी टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
ताजमिन ब्रिट्स ने 43 गेंदों में 53 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
अयाबोंगा खाका ने 4 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की टीम कितने रन पर ऑलआउट हुई?
न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हुई।
सीरीज का स्कोर क्या है?
सीरीज का स्कोर 1-1 है।
कौन से मैदान पर यह मैच खेला गया?
यह मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले