न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, सोफी डिवाइन का अर्धशतक

Click to start listening
न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, सोफी डिवाइन का अर्धशतक

सारांश

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने द इडेन पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से जीतकर श्रृंखला में बढ़त बनाई। सोफी डिवाइन ने नाबाद 55 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Key Takeaways

  • न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की।
  • सोफी डिवाइन ने नाबाद 55 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • दक्षिण अफ्रीका ने 149 रन बनाए।
  • मैच में कुल 11 विकेट गिरे।
  • सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-1 से बढ़त बनाई।

ऑकलैंड, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द इडेन पार्क में आयोजित टी20 श्रृंखला के तीसरे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की, जिससे उन्होंने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य मिला था। कीवी टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, डिवाइन ने 38 गेंदों पर 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने मैडी ग्रीन के साथ मिलकर 84 रन की साझेदारी की, जिसमें ग्रीन ने 34 रन बनाए। कप्तान अमेलिया केर ने भी 30 रन का योगदान दिया।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे 9 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो चुकी थीं। कप्तान वोल्वार्ड्ट ने चौथे नंबर की बल्लेबाज नेरी डर्कसेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। 60 के स्कोर पर डर्कसेन 18 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान वोल्वार्ड्ट ने 39 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुईं, उन्हें अमेलिया केर ने रन आउट किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं कायला रेनेके ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 2 चौकों के सहारे नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 तक पहुंचाया।

सोफी डिवाइन, जिन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट लिए और नाबाद 55 रन बनाए, को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। श्रृंखला का चौथा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Point of View

जिसने टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कितने विकेट से जीत हासिल की?
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन बनीं?
सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना स्कोर बनाया?
दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 149 रन बनाए।
सोफी डिवाइन ने कितने रन बनाए?
सोफी डिवाइन ने नाबाद 55 रन बनाए।
टी20 श्रृंखला का चौथा मैच कब होगा?
सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
Nation Press