13 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया, सीरीज 2-2 की बराबरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया, सीरीज 2-2 की बराबरी

सारांश

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया। इस रोमांचक मुकाबले में, न्यूजीलैंड 165 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और दक्षिण अफ्रीका ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया।
सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है।
कॉनर एस्टरहुइजन ने 57 रन बनाए।
निर्णायक मुकाबला 25 मार्च को होगा।
महिला टीम को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

वेलिंगटन, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में आयोजित चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 145 रन पर ढेर हो गई।

न्यूजीलैंड को मैच और सीरीज जीतने के लिए 165 रन बनाने थे। कीवी बल्लेबाजों की दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी के सामने जमकर हार हुई, और टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर ही सिमट गई। सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिनसन ने 32 रन की सबसे अच्छी पारी खेली, जबकि डेन क्लीवर ने 26 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।

दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ट कोएट्जी ने 3 विकेट लिए, वहीं ओटेनिल बार्टमैन, पी सुब्रायन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए। वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने 57 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 36 गेंदों में 3 छक्के और 7 चौके जड़े। टोनी डे जॉर्जी ने 23, रुबिन हर्मनन ने 28, डियान फोरेस्टर ने 19 और जेसन स्मिथ ने 19 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 2 विकेट लिए, जबकि जकारी फॉक्स, बेंजामिन सियर्स और कोले मोकोंची ने 1-1 विकेट लिया।

अब सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है, और पांचवां और निर्णायक मैच 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम के साथ-साथ उनकी महिला टीम भी 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। महिला टीम को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है, और न्यूजीलैंड ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। महिला टीम का भी अंतिम मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में होगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 नजदीक है, इसलिए वर्तमान में महिला क्रिकेट में टी20 का माहौल है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भी टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत ने सीरीज को रोमांचक बना दिया है, और अब सभी की नजरें निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं।
RashtraPress
13 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने कब और किस टीम को हराया?
दक्षिण अफ्रीका ने 22 मार्च को न्यूजीलैंड को चौथे टी20 में 19 रन से हराया।
सीरीज का वर्तमान स्कोर क्या है?
सीरीज का वर्तमान स्कोर 2-2 है।
अंतिम मुकाबला कब होगा?
अंतिम मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में होगा।
महिला टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
महिला टीम ने टी20 सीरीज में हार का सामना किया है।
महिला टी20 विश्व कप कब है?
महिला टी20 विश्व कप 2026 में होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले