न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बनाया 188 रन का लक्ष्य
सारांश
मुख्य बातें
हेग्ले ओवल, 25 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मैच में जीत हासिल करने के लिए न्यूजीलैंड को 188 रन का लक्ष्य मिला है।
निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका का शुरुआत में प्रदर्शन औसत रहा और टोनी डे जॉर्जी के रूप में पहला झटका 21 रन के स्कोर पर लगा। दूसरे विकेट के लिए वियान मुल्डर और रूबिन हरमन ने 55 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। मुल्डर ने 29 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन और रूबिन हरमन ने 49 रन की साझेदारी की। जब टीम का स्कोर 125 था, हरमन 31 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद एस्टरहुइजन और डियान फोरेस्टर ने चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 61 रन की तूफानी साझेदारी की। पारी की समाप्ति के 2 गेंद पहले एस्टरहुइजन चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 33 गेंदों पर 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 75 रन बनाए। फोरेस्टर ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 187 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड की ओर से बेंजामिन सियर्स ने 2 विकेट लिए, जबकि जकारी फॉक्स और जोश क्लार्कसन को 1-1 विकेट मिला।
पिछले चार मैचों में दोनों टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। इस मैच का विजेता सीरीज का विजेता बनेगा।
हालांकि प्रोटियाज का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में दबदबा रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में जीत नहीं हासिल की है। ऐसे में पांचवां टी20 मैच सीरीज अपने नाम करने का दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहतरीन अवसर है।