27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड के सामने रखा 188 रन का लक्ष्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड के सामने रखा 188 रन का लक्ष्य

सारांश

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के निर्णायक मैच में 188 रन का लक्ष्य रखा है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज जीतने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका ने 188 रन का लक्ष्य रखा है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 187 रन बनाए।
बेंजामिन सियर्स ने 2 विकेट लिए।
सीरीज का विजेता इस मैच से तय होगा।

हेग्ले ओवल, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मैच में न्यूजीलैंड को सीरीज जीतने के लिए १८८ रन का लक्ष्य मिला है।

निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टोनी डे जॉर्जी के रूप में पहले विकेट का नुकसान २१ रन पर हुआ। दूसरे विकेट के लिए वियान मुल्डर और रूबिन हरमन ने ५५ रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। मुल्डर २९ गेंदों पर २ चौकों और २ छक्कों की मदद से ३१ रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन और हरमन ने ४९ रन की साझेदारी की। जब टीम का स्कोर १२५ था, तब हरमन ३१ गेंदों पर ३९ रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद एस्टरहुइजन और डियान फोरेस्टर ने चौथे विकेट के लिए २७ गेंदों पर ६१ रन की तूफानी साझेदारी की। पारी के अंत की २ गेंद पहले एस्टरहुइजन चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने ३३ गेंदों पर ६ छक्कों और ५ चौकों की मदद से ७५ रन बनाए। फोरेस्टर १३ गेंदों पर २१ रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका ने ४ विकेट पर १८७ रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड की तरफ से बेंजामिन सियर्स ने २ विकेट लिए, जबकि जकारी फॉक्स और जोश क्लार्कसन को १-१ विकेट मिला।

पिछले ४ मैचों में दोनों टीमें २-२ मैच जीतकर बराबरी पर हैं। इस मैच का विजेता सीरीज का विजेता होगा।

हालांकि प्रोटियाज का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में दबदबा रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में कोई भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में पांचवां टी20 मैच सीरीज अपने नाम करने का दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन अवसर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में दबदबा रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड में उनकी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने की कोशिशें अब तक सफल नहीं रही हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने कितने रन बनाए?
दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 187 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड को कितना लक्ष्य मिला है?
न्यूजीलैंड को 188 रन का लक्ष्य मिला है।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में किसने अच्छा प्रदर्शन किया?
न्यूजीलैंड की तरफ से बेंजामिन सियर्स ने 2 विकेट लिए।
क्या दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में कोई टी20 सीरीज जीती है?
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में कोई भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं जीती है।
इस मैच का महत्व क्या है?
इस मैच का विजेता सीरीज का विजेता होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले