क्या न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीती?

Click to start listening
क्या न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीती?

सारांश

हरारे में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज का खिताब जीत लिया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में चमत्कार दिखाया। जानिए इस मैच की सभी महत्वपूर्ण बातें।

Key Takeaways

  • न्यूजीलैंड ने 3 रन से जीत दर्ज की।
  • मैट हेनरी ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की।
  • दक्षिण अफ्रीका को 177 रन पर रोक दिया गया।
  • डेवन कोनवे और रचिन रवींद्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

हरारे, 27 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन रन से हराकर न्यूजीलैंड ने हरारे में आयोजित त्रिकोणीय टी20 सीरीज का खिताब जीत लिया। इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी।

फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 180 रन का स्कोर बनाया। कीवी टीम के लिए डेवन कोनवे ने 31 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौको की मदद से 47 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 27 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौके लगाकर 47 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, ओपनर टिम सिफर्ट ने 30 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने 2 विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर, मफाका और मुथुसामी ने 1-1 विकेट हासिल किए।

181 रन के इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और उनके पास 6 विकेट शेष थे।

कीवी कप्तान सेंटनर ने गेंद मैट हेनरी को सौंपी। हेनरी ने आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को न केवल जीत दिलाई बल्कि उन्हें टूर्नामेंट का चैंपियन भी बना दिया।

यह हार दक्षिण अफ्रीका के लिए उन सभी महत्वपूर्ण मैचों की याद दिलाती है, जिनमें वे बेहद करीब आकर हार गए थे। आज की क्रिकेट में एक ओवर में 7 रन का पीछा करना आसान नहीं है, लेकिन हेनरी ने इसे असंभव बना दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रीटोरियस ने 51 और रेजा हेंड्रिक्स ने 37 रन बनाए।

हेनरी ने 2, जैकब डफी, जेकेरी, मिल्ने, और ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिए।

मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Point of View

मैं यह कह सकता हूँ कि न्यूजीलैंड की जीत ने साबित किया है कि क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका को इस हार से सबक लेना होगा, खासकर उन बड़े मैचों में जहाँ वे जीत के करीब होते हैं।
NationPress
12/02/2026

Frequently Asked Questions

न्यूजीलैंड ने किस टीम को हराकर टी20 सीरीज जीती?
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीती।
मैच का अंतिम ओवर कौन फेंका?
मैच का अंतिम ओवर मैट हेनरी ने फेंका।
मैच का प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दक्षिण अफ्रीका ने कितने रन बनाए?
दक्षिण अफ्रीका ने 177 रन बनाए।
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
न्यूजीलैंड के लिए डेवन कोनवे और रचिन रवींद्र ने 47-47 रन बनाए।
Nation Press