क्या अर्शदीप ने 53 रन लुटा दिए? सेंटनर और रचिन की शानदार पारी से न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

Click to start listening
क्या अर्शदीप ने 53 रन लुटा दिए? सेंटनर और रचिन की शानदार पारी से न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

सारांश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 209 रन का विशाल लक्ष्य रखा। रचिन रवींद्र और मिचेल सेंटनर की शानदार पारियों ने मैच को रोमांचक बना दिया है। क्या भारतीय टीम इस चुनौती को पार कर पाएगी?

Key Takeaways

  • न्यूजीलैंड ने 209 रन का लक्ष्य रखा।
  • अर्शदीप सिंह ने 53 रन लुटाए।
  • रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए।
  • कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।
  • भारत को सीरीज में 2-0 से बढ़त चाहिए।

रायपुर, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की शानदार पारियों के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल लक्ष्य दिया है।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहमान टीम ने तेज शुरुआत करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में डेवोन कॉन्वे ने 18 रन कूटे। इसके बाद अर्शदीप ने पारी का तीसरा ओवर फेंका, जिसमें एक बार फिर 18 रन लुटाए।

कॉन्वे ने टिम सीफर्ट के साथ पहले विकेट के लिए 3.2 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। कॉन्वे 9 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में सीफर्ट भी चलते बने। सीफर्ट 13 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कीवी टीम 4.2 ओवरों में 43 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 55 रन जोड़कर टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया।

फिलिप ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया। इसके बाद रचिन ने मोर्चा संभालते हुए 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 44 रन बनाए।

कप्तान मिचेल सेंटनर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने मार्क चैपमैन (10) के साथ 32 रन, जबकि जैकरी फाउल्क्स (नाबाद 15) के साथ 19 गेंदों में 47 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारतीय खेमे से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 13.20 की इकॉनमी के साथ 53 रन लुटाए, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मैच को 48 रन से अपने नाम किया था। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड बनाना चाहती है।

Point of View

अब उन्हें इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया है, जो भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

अर्शदीप सिंह ने कितना रन दिया?
अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 53 रन दिए।
न्यूजीलैंड ने कितने रन का लक्ष्य रखा?
न्यूजीलैंड ने 209 रन का लक्ष्य रखा।
रचिन रवींद्र ने कितने रन बनाए?
रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए।
इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
इस मैच का स्थान क्या है?
यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।
Nation Press