22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर और कोल की साझेदारी से न्यूजीलैंड ने बनाया 169 रन का लक्ष्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर और कोल की साझेदारी से न्यूजीलैंड ने बनाया 169 रन का लक्ष्य

सारांश

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 169 रन का लक्ष्य रखा है। कप्तान सेंटनर और कोल की साझेदारी ने टीम को मजबूती दी।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने 169 रन का लक्ष्य रखा।
सेंटनर और कोल की साझेदारी ने टीम को मजबूती दी।
श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल करना है।
फिलिप्स और रवींद्र ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।
मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कोलंबो, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शुरुआती ओवरों में टीम को एक ठोस आधार दिया। दोनों ने 3.1 ओवरों में 30 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। फिन एलन ने 13 गेंदों में 1 छक्का और 3 चौके लगाते हुए 23 रन बनाए, जबकि इसके कुछ देर बाद टिम सीफर्ट (8) भी आउट हो गए।

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 41 रन की साझेदारी की, लेकिन जैसे ही यह जोड़ी टूट गई, टीम ने अपने विकेट गंवाने शुरू कर दिए। फिलिप्स ने 18 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया।

11.2 ओवर में टीम को रचिन रवींद्र के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 22 गेंदों में 1 छक्का और 3 चौके लगाकर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने 12.1 ओवर तक मार्क चैपमैन (0) और डेरिल मिचेल (3) का विकेट भी खो दिया।

हालांकि, यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया। सेंटनर ने 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाए, जबकि कोल ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री लगाकर 31 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि एक विकेट डुनिथ वेललेज ने लिया।

मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम में फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन शामिल थे।

वहीं, दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका मैदान पर उतरे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का लक्ष्य क्या है?
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 169 रन का लक्ष्य रखा है।
इस मैच में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
कप्तान मिचेल सेंटनर ने 47 रन बनाए।
श्रीलंका की बल्लेबाजी में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
श्रीलंकाई टीम में दासुन शनाका, पथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
न्यूजीलैंड की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सेंटनर, फिन एलन, टिम सीफर्ट, और ग्लेन फिलिप्स शामिल हैं।
इस मैच का आयोजन कहाँ हो रहा है?
यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले