22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: गेंदबाजी में कमाल, रचिन रविंद्र बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: गेंदबाजी में कमाल, रचिन रविंद्र बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

सारांश

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज की। रचिन रविंद्र ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। जानें इस मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने 61 रन से जीत दर्ज की।
रचिन रविंद्र ने शानदार गेंदबाजी की।
टीम ने सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रखी हैं।
श्रीलंकाई दर्शकों का समर्थन अद्भुत था।
रचिन का प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सराहनीय रहा।

कोलंबो, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। रचिन रविंद्र ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में 27 रन देकर 8 विकेट झटके। इससे पहले, उन्होंने 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन पर ही समेट दी गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रखी हैं। यदि यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना अगला मैच जीत जाती है, तो नॉकआउट में उनकी जगह सुनिश्चित हो जाएगी।

इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए 26 वर्षीय रचिन रविंद्र ने कहा, "इस तरह की जीत हमेशा सुकून देती है, खासकर जब आप विरोधी टीम की घरेलू परिस्थितियों में अच्छा खेलते हैं। निश्चित रूप से, श्रीलंका को श्रेय जाता है, वे अपने घर में शानदार होते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह हमारे लिए लगभग एक संपूर्ण प्रदर्शन था। पूरी टीम का योगदान देखना वाकई अद्भुत था।"

यह दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड ने टी20 क्रिकेट में 17 ओवर स्पिन गेंदबाजी की है; इससे पहले 2023 में लखनऊ में भारत के खिलाफ भी इतने ही ओवर स्पिन गेंदबाजी की गई थी।

रचिन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह समझ बन गई थी कि धीमी गति बेहतर है। हमारे पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी 85 किलोमीटर/प्रतिघंटा से कम गति और पिच से मिलने वाले टर्न को लेकर कुछ आंकड़े सामने आए थे। इस मामले में कप्तान मिचेल सेंटनर से बेहतर कौन समझा सकता है, वह इस कला के उस्ताद हैं। स्पिन ग्रुप के तौर पर हमने आपस में विचार किया और तय किया कि पेस कम रखना बेहतर रहेगा। खासकर जिस तरह महेश दीक्षाना ने हमें ऑफ-स्पिन और धीमी गति से गेंदबाजी की, उससे स्पष्ट दिखा कि पिच में पकड़ है।"

32 रन की पारी खेलने और गेंद से 4 विकेट हासिल करने के बाद रचिन ने कहा, "मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात टीम के लिए योगदान देना है। टॉप-3 में बल्लेबाजी करना और कुछ ओवर डालना टीम का संतुलन बेहतर करता है। इन परिस्थितियों में मैं घर की तुलना में थोड़ा अधिक गेंदबाजी करता हूं। यह अच्छा लगता है कि चाहे बल्ले से दिन अच्छा न भी जाए, तो गेंद से योगदान दिया जा सकता है और इसके उलट भी।"

रचिन रविंद्र ने श्रीलंकाई दर्शकों की तारीफ करते हुए कहा, "श्रीलंकाई दर्शक अद्भुत थे। राष्ट्रगान सुनना और ऐसे छोटे-छोटे पल आपको याद दिलाते हैं कि आप यह खेल क्यों खेलते हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब वे 'न्यूजीलैंड-न्यूजीलैंड' चिल्ला रहे थे, वह पल वाकई खास थे। ऐसे ही मौकों के लिए आप बड़े मंचों पर खेलना चाहते हैं। उन्हें पूरा श्रेय जाता है, जब भी श्रीलंका खेलता है, वे बड़ी संख्या में मैदान पर आते हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन्हें सेमीफाइनल की ओर बढ़ने में मदद कर सकती है। रचिन रविंद्र का प्रदर्शन इस जीत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जो टीम की सफलता में योगदान देने में सफल रहे।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रचिन रविंद्र ने कितने विकेट लिए?
रचिन रविंद्र ने इस मैच में 27 रन देकर 8 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने कितने रन बनाए?
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए।
श्रीलंका का स्कोर क्या था?
श्रीलंका ने 107 रन बनाए और 8 विकेट खो दिए।
इस मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' कौन बने?
इस मैच में रचिन रविंद्र को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
रचिन का बल्लेबाजी प्रदर्शन क्या था?
रचिन ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले