टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी का विकल्प चुना, टीमों में बदलाव
सारांश
मुख्य बातें
कोलंबो, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप-२०२६ के सुपर-८ मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इस मैच में दोनों ही टीमों ने एक-एक बदलाव किया है।
श्रीलंकाई टीम में कामिल मिसारा की जगह चरित असलंका को शामिल किया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची को लिया गया है।
सुपर-८ के ग्रुप-२ में न्यूजीलैंड की टीम १ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। उसका पाकिस्तान के साथ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया।
वहीं, दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने सुपर-४ के तीन लगातार मैच जीतने के बाद श्रीलंका का विजयरथ रोकते हुए ६ विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद श्रीलंका को अपने पहले सुपर-८ मैच में इंग्लैंड के हाथों ५१ रन से हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है और इसीलिए हमने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हमारी टीम में एक बदलाव है। कामिल मिसारा की जगह चरित असलांका को शामिल किया गया है।"
वहीं, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "यहां पिछली रात बारिश से निराशा हुई, लेकिन कुछ दिनों की अच्छी प्रैक्टिस के बाद चिंता की कोई बात नहीं है। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। हमनें प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं।"
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चामीरा, महेश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका।