इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर टी20 में 12वीं बार दर्ज की जीत
सारांश
Key Takeaways
- इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वीं जीत हासिल की।
- इस मैच में इंग्लैंड ने 51 रन से जीत दर्ज की।
- फिलिप साल्ट ने बनाए 62 रन।
- इंग्लैंड के स्पिनर्स ने लिए 7 विकेट।
- श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में सिमट गई।
पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में श्रीलंका के खिलाफ 51 रन की जीत हासिल की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 12वीं जीत है।
श्रीलंकाई टीम ने 20 मई 2014 को आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच जीता था, जिसके बाद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को लगातार 12 टी20 मुकाबलों में हराया है। इस दौरान इंग्लैंड ने दो बार 8-8 विकेट से भी मैच अपने नाम किया है।
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में महज 95 रन पर सिमट गई। इस दौरान इंग्लैंड के स्पिनर्स ने 7 विकेट हासिल किए, जो टी20 वर्ल्ड कप मैच में उनके सबसे ज्यादा विकेट हैं।
रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 9 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए। इस टीम के लिए फिलिप साल्ट ने 40 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों62 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 खिलाड़ियों के साथ साझेदारी की। उनके अलावा, विल जैक्स ने 21 रन
विपक्षी खेमे से डुनिथ वेललेज ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट दुष्मंथा चामीरा ने प्राप्त किया।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में महज 95 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने 24 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रन
इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स ने 3 विकेट प्राप्त किए। जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट जेमी ओवटरन ने अपने नाम किया।