टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर बनाए अनोखे रिकॉर्ड्स
सारांश
Key Takeaways
- इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में 51 रनों से जीत दर्ज की।
- श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह 12वीं लगातार जीत है।
- श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में 95 रन बनाना तीसरा सबसे कम स्कोर है।
पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से हराया। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में इंग्लिश टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए।
इंग्लैंड की यह टी20 विश्व कप में रनों के अनुसार दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वें मुकाबले में जीत हासिल की है।
इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सात विकेट स्पिन गेंदबाजों द्वारा चटकाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में एक नया रिकॉर्ड है। इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल में अपने चौथे सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही, टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ यह डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा टारगेट भी है।
इंग्लैंड द्वारा दिए गए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम केवल 95 रन बनाकर आउट हो गई। यह श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे कम स्कोर है।
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट निकाले।
इससे पहले, इंग्लैंड ने फिल साल्ट की 40 गेंदों पर खेली गई 62 रनों की शानदार पारी के चलते 20 ओवर में 146 रन बनाए। साल्ट ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 सिक्स लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर पहुँच गई है। 24 फरवरी