16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर बनाए नए रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर बनाए नए रिकॉर्ड

सारांश

पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। जानिए इस मैच की खास बातें और इंग्लैंड की उपलब्धियाँ।

मुख्य बातें

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया।
यह इंग्लैंड की टी20 विश्व कप में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
इंग्लैंड ने स्पिन गेंदबाजों के साथ 7 विकेट चटकाए।
श्रीलंका का स्कोर 95 रन रहा, जो उनका न्यूनतम स्कोर है।
इंग्लैंड का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से हराया। इस मैच का आयोजन पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहां इंग्लिश टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

इंग्लैंड की यह टी20 विश्व कप में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसके साथ ही, इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में लगातार 12वें मुकाबले में जीत हासिल की है।

मैच में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने सात विकेट चटकाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में एक नया रिकॉर्ड है। इंग्लैंड ने अपने चौथे सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। यह टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा टारगेट भी है।

श्रीलंका ने इंग्लैंड से मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 95 रन बनाए। यह श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है।

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए, साथ ही जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट चटकाए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने फिल साल्ट की 40 गेंदों पर खेली गई 62 रनों की शानदार पारी के सहारे 20 ओवर में 146 रन बनाएं। साल्ट ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 सिक्स लगाए। विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर पहुँच गई है। 24 फरवरी को इंग्लैंड का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनके स्पिन गेंदबाजों की क्षमता को भी उजागर किया। यह मैच इंग्लैंड के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंग्लैंड ने श्रीलंका को कितने रनों से हराया?
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया।
इस मैच में इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
फिल साल्ट ने 62 रन बनाए।
श्रीलंका का इस मैच में सबसे कम स्कोर क्या था?
श्रीलंका का स्कोर 95 रन था, जो टी20 वर्ल्ड कप में उनका तीसरा न्यूनतम स्कोर है।
इंग्लैंड के किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
विल जैक्स ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए।
इंग्लैंड का अगला मुकाबला किससे होगा?
इंग्लैंड का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले