इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर बनाया नया रिकॉर्ड, लगातार 12वीं टी20 जीत

Click to start listening
इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर बनाया नया रिकॉर्ड, लगातार 12वीं टी20 जीत

सारांश

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 51 रन से जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उनकी श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वीं जीत है। जानिए इस मैच की मुख्य बातें।

Key Takeaways

  • इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया।
  • यह इंग्लैंड की लगातार 12वीं टी20 जीत है।
  • फिलिप साल्ट ने 62 रन बनाए।
  • इंग्लैंड के स्पिनर्स ने 7 विकेट लिए।
  • श्रीलंकाई टीम 95 रन पर आउट हुई।

पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 51 रन से जीत हासिल की। यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 12वीं जीत है।

श्रीलंकाई टीम ने 20 मई 2014 को आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच जीता था, इसके बाद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 12 टी20 मुकाबलों में हराया है। इस दौरान इंग्लैंड ने दो बार 8-8 विकेट से भी मैच जीते हैं।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में मात्र 95 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के स्पिनर्स ने इस मैच में 7 विकेट लिए, जो टी20 वर्ल्ड कप में उनके सर्वाधिक विकेट हैं।

इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इस दौरान फिलिप साल्ट ने 40 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 62 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 6 खिलाड़ियों के साथ साझेदारी की। विल जैक्स ने भी 21 रन का योगदान दिया।

श्रीलंकाई टीम की ओर से डुनिथ वेललेज ने 3 विकेट निकाले, जबकि दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा ने प्राप्त किया।

श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में सिर्फ 95 रन पर आउट हो गई। कप्तान दासुन शनाका ने 24 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स ने 3 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए। जेमी ओवटरन ने एक विकेट अपने नाम किया।

Point of View

यह कहना उचित होगा कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। लगातार 12वीं जीत ने उनके कौशल और रणनीति को साबित किया है। इस जीत से इंग्लैंड ने न केवल अपने फैन्स का दिल जीता है बल्कि दुनिया भर में एक मजबूत संदेश भी दिया है।
NationPress
24/02/2026

Frequently Asked Questions

इंग्लैंड की टी20 श्रीलंका के खिलाफ कितनी जीत हुई है?
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 12 जीत हासिल की है।
इस मैच में इंग्लैंड ने कितने रन बनाए?
इंग्लैंड ने इस मैच में 146 रन बनाए।
श्रीलंका की टीम ने कितने रन बनाए?
श्रीलंका की टीम 95 रन पर आउट हो गई।
इस मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाला था?
इस मैच में फिलिप साल्ट ने 62 रन बनाए।
इस मैच में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
विल जैक्स ने इंग्लैंड की तरफ से 3 विकेट लिए।
Nation Press